युवा बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और ऑफ स्पिनर आर अश्विन आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष दस में अपना स्थान बरकरार रखने में सफल रहे हैं।
पुजारा ने बल्लेबाजी रैंकिंग में 777 रैंकिंग अंकों के साथ अपना सातवां नंबर बरकरार रखा है। वहीं अश्विन 757 अंकों के साथ गेंदबाजी रैंकिंग में छठे नंबर पर बने हुए हैं।
इन दोनों के अलावा कोई भी भारतीय खिलाड़ी शीर्ष दस में शामिल नहीं है। बल्लेबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला टॉप परहै जबकि वेस्ट इंडीज के शिवनारायण चंद्रपाल दूसरे और दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स तीसरे नंबर पर हैं।
गेंदबाजी रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन 905 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। उनके हमवतन वेर्नोन फिलेंडर दूसरे और श्रीलंका के स्पिनर रंगना हेराथ तीसरे नंबर पर हैं।