फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rawalpindi Stadium: भारत की जवाबी कार्रवाई में रावलपिंडी स्टेडियम तबाह, आज का मैच स्थगित; तारीख तय नहीं

Thu, 08 May 2025 06:24 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की है कि आज रावलपिंडी में होने वाले पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच मुकाबले को स्थगित कर दिया गया है और नई तारीखों का एलान भी नहीं किया गया है। अब पीएसएल पर भी खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
रावलपिंडी स्टेडियम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने ड्रोन से हमला किया जिमसें रावलपिंडी स्टेडियम के तबाह होने की रिपोर्ट सामने आ रही है। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की है कि आज रावलपिंडी में होने वाले पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच मुकाबले को स्थगित कर दिया गया है और नई तारीखों का एलान भी नहीं किया गया है। अब पीएसएल पर भी खतरा मंडराने लगा है। भारत की कार्रवाई से डरे पीसीबी ने गुरुवार को आपात बैठक भी की।
विज्ञापन



पीएसएल पर फैसला करने के लिए पीसीबी ने बुलाई आपात बैठक
भारतीय सैन्य हमलों से परेशान पाकिस्तान के क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को रोकने पर चर्चा करने के लिए एक आपातकालीन बैठक बुलाई है क्योंकि इसमें कई विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। रावलपिंडी में कराई जा रही इस टी20 लीग में छह फ्रेंचाइजी शामिल हैं और यह अंतिम चरण में है। इसका समापन 18 मई को लाहौर में होना है। बोर्ड के एक विश्वसनीय सूत्र ने पीटीआई से कहा कि पीसीबी लीग जारी रखने के बारे में सरकार की सलाह का पालन करेगा और बृहस्पतिवार को चर्चा करेगा। सूत्र ने कहा- 'बुधवार से भारत द्वारा पंजाब प्रांत में किए गए ड्रोन हमलों के कारण बैठक में स्थिति की समीक्षा की जाएगी।'
विज्ञापन


पीएसएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सलमान नसीर ने भी रावलपिंडी में विदेशी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि पीसीबी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है।  लीग में कुछ बड़े अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जैसे डेविड वॉर्नर (कराची किंग्स), जेसन होल्डर (इस्लामाबाद यूनाइटेड) और रासी वान डर डुसेन (इस्लामाबाद यूनाइटेड) शामिल हैं।
 
Trending Videos

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें