फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSL 2024: पाकिस्तानी लीग के फाइनल के दौरान ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीते दिखे इमाद वसीम, प्लेयर ऑफ द मैच भी बने

Tue, 19 Mar 2024 10:55 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

मुल्तान की पारी समाप्त होने के बाद जब इस्लामाबाद की बैटिंग करने की बारी आई तो इमाद को ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीते देखा गया। कैमरा उनकी तरफ था, जब वह स्मोक करते दिखे। बाद में वह खुद हंसने भी लगे।
विज्ञापन
इमाद वसीम - फोटो : PSL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्लामाबाद यूनाइटेड ने सोमवार को खेले गए पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2024 के फाइनल में मुल्तान सुल्तांस को हराकर खिताब जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद रिजवान की अगुआई वाली मुल्तान की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। जवाब में शादाब खान की अगुआई वाली इस्लामाबाद ने 20वें ओवर में ही आखिरी गेंद पर आठ विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कराची में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में इस्लामाबाद के इमाद वसीम ने पांच विकेट चटकाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हालांकि, वह इस पांच विकेट की बजाय किसी और वजह से ज्यादा चर्चा में हैं।
विज्ञापन

इमाद पकड़े गए

दरअसल, मुल्तान की पारी समाप्त होने के बाद जब इस्लामाबाद की बैटिंग करने की बारी आई तो इमाद को ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीते देखा गया। कैमरा उनकी तरफ था, जब वह स्मोक करते दिखे। बाद में वह खुद हंसने भी लगे। वीडियो में यह नजारा कैप्चर हो गया है और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इमाद स्मोक करने के बाद बल्लेबाजी के लिए भी उतरे और नाबाद रहकर टीम को जीत भी दिलाई।
मैच के बाद जश्न इस तरीके से मनाया
इस्लामाबाद की जीत के बाद इमाद मैदान पर बैटी को गोद में उठाकर सिगरेट पीने के स्टाइल में जश्न मनाते भी दिखे। वह कप्तान शादाब खान और बाकी खिलाड़ियों को कुछ बताते दिखे। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल हो रहा है।


विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो मुल्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। उस्मान खान ने 57 रन की पारी खेली थी। वहीं, रिजवान ने 26 रन बनाए थे। इफ्तिखार अहमद ने नाबाद 32 रन बनाए। इस्लामाबाद की ओर से इमाद वसीम ने पांच विकेट लिए। वहीं, शादाब को तीन विकेट मिले। 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इस्लामाबाद की टीम के लिए मार्टिन गुप्टिल ने 50 रन बनाए। वहीं, आजाम खान ने 30 रन की पारी खेली। इमाद 19 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, नसीम शाह ने नौ गेंद में 17 रन की पारी खेली। मुल्तान की ओर से खुशदिल और इफ्तिखार ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, डेविड विली, मोहम्मद अली और उसामा मीर को एक-एक विकेट मिला।

इस्लामाबाद ने दूसरी बार खिताब जीता। इससे पहले उन्होंने 2018 में भी टूर्नामेंट अपने नाम किया था। वहीं, मुल्तान सुल्तांस पिछले चार सीजन से लगातार फाइनल में पहुंच रही है। 2021 में उन्होंने खिताब जीता था, लेकिन पिछले तीन बार से उन्हें फाइनल में हार का सामना करना पड़ रहा है। 2022 और 2023 में लाहौर कलंदर्स ने उन्हें शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें