फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSL 2021: वहाब रियाज और डैरेन सैमी ने तोड़ा बायो सिक्योर बबल, तीन दिन रहना होगा क्वारंटीन

Sun, 21 Feb 2021 01:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वहाब रियाज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पाकिस्तान सुपर लीग को शुरू हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए कि यह टी-20 टूर्नामेंट विवादों में घिर गया। टूर्नामेंट के छठे चरण से पहले एक खिलाड़ी कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाया गया था। अब दो बड़े नाम पर कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप लगे हैं। पेशावर जाल्मी के कप्तान वहाब रियाज और कोच डैरेन सैमी को तीन दिन के क्वारंटीन में जाना पड़ा।

विज्ञापन


ईएसपीएन क्रिकइन्फो की माने तो वहाब और सैमी ने बायो-बबल तोड़ते हुए शुक्रवार को एक बाहरी व्यक्ति से मुलाकात की। टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में कराची किंग्स ने 2019 के चैंपियन क्वेटा ग्लेडिएटर्स को सात विकेट से मात दी। इससे पहले पीसीबी ने यह बताया था कि टीम के एक अधिकारी और खिलाड़ी को बायो बबल तोड़ने के कारण तीन दिन पृथकवास में रखा गया है, दोनों को दो निगेटिव टेस्ट देने होंगे ताकि दोबारा बायो बबल में प्रवेश कर सकें।

पीसीबी ने एक बयान में कहा, 'एक फ्रैंचाइजी के खिलाड़ी में कोरोना के लक्षण पाए गए थे और वह पृथकवास में था। वह जांच में पॉजिटिव निकला है। अब वह 10 दिन पृथकवास में रहेगा, उसे दोबारा टीम से जुड़ने के लिए दो कोरोना जांच में निगेटिव आना होगा। पीसीबी के लिए इस समय स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल सर्वोपरि है और सभी को दोबारा याद दिलाया जाता है कि इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।' 30 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 22 मार्च को लाहौर में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें