फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MeToo: राहुल जौहरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में BCCI ने अध्यक्ष-सचिव को गवाही के लिए बुलाया

Mon, 12 Nov 2018 02:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राहुल जौहरी
विज्ञापन

बीसीसीआई के तीन सदस्यीय पैनल ने कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना और कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी को भी सीईओ राहुल जौहरी के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न के मामले में गवाही देने के लिए सम्मन भेजा।

विज्ञापन


बोर्ड के कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी पहले ही पैनल को ईमेल करके जांच में मदद करने की पेशकश कर चुके हैं। लेकिन अब उनके अलावा खन्ना और अमिताभ भी अपनी गवाही देंगे। इन दोनों को इस संबंध में रविवार को पैनल की तरफ से ईमेल मिला।

बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से कहा, 'हां सीके खन्ना और अमिताभ को यौन उत्पीड़न के मामले में सोमवार को बीसीसीआई मुख्यालय में अनिरुद्ध के साथ गवाही देने के लिए ईमेल मिले हैं।' तीनों शीर्ष पदाधिकारियों को गवाही के लिए बुलाये जाने के कारण यह मामला गंभीर बनता जा रहा है।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, 'पैनल का जांच में मदद के लिए सभी पदाधिकारियों को बुलाने का फैसला सही है। मेरा मानना है कि बीसीसीआई के सभी कर्मचारियों (महिला एवं पुरूष) को भी गवाही के लिए बुलाया जाना चाहिए।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें