फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से भारत सी के खिलाफ नहीं खेले युवा सितारा पृथ्वी शॉ 

Fri, 26 Oct 2018 03:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ
विज्ञापन

अपने टेस्ट करियर का आगाज सेंचुरी के साथ कर सुर्खियों में आए 18 बरस के पृथ्वी शॉ कोहनी में चोट के कारण भारत 'ए' के लिए वन डे देवधर ट्रॉफी क्रिकेट मैच में भारत 'सी' के खिलाफ नहीं खेले। 

विज्ञापन


पहले मैच में भारत बी के तेज गेंदबाज दीपक चाहर की गेंद पर कोहनी में चोट के बाद उनकी इस चोट के लिए कोहनी का एमआरआई किया गया था। एमआरआई से पता चला कि उनकी कोहनी की चोट कोई गंभीर नहीं है। चाहर की उठती गेंद पर पृथ्वी की कोहनी में लगी थी। डॉक्टरों के मुताबिक  तीन-चार दिन में पृथ्वी शॉ स्वस्थ हो जाएंगे। 
 
पृथ्वी शॉ के चोट कारण न खेलने से उनकी बल्लेबाजी देखने की आस में फिरोजशाह कोटला मैदान पर उनके फैंस को जरूर निराशा हुई। पृथ्वी शॉ की जगह भारत सी के खिलाफ मैच के लिए केदार जाधव को बुला कर भारत 'ए' टीम में शामिल किया गया। केदार ने मात्र 25 गेंदों पर दो छक्कों और दो चौकों की मदद से मध्यक्रम में नॉटआउट 41 रन की पारी खेल कर अपनी उपयोगिता साबित की।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें