फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prithvi Shaw: टाइफाइड से ठीक होकर दिल्ली से जुड़े पृथ्वी शॉ, पंजाब के खिलाफ मैच में खेलने की संभावना

Sun, 15 May 2022 12:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पृथ्वी शॉ बीमार होने की वजह से टीम से बाहर थे। उनकी जगह श्रीकर भरत को मौका दिया गया था, लेकिन भरत भी कुछ खास नहीं कर पाए थे। अब पंजाब के खिलाफ शॉ टीम में वापसी कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैपिटल्स के ओपनिंग बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ठीक होकर टीम के साथ जुड़ चुके हैं। उन्हें टाइफाइड की समस्या थी, जिसके इलाज के बाद वो ठीक हो गए हैं। तेज बुखार की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वो टीम के साथ जुड़ गए हैं। हालांकि, शॉ अभी भी अपनी बीमारी से उबर रहे हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में पृथ्वी दिल्ली के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स का मैडिकल स्टाफ उनकी देखरेख कर रहा है। शॉ को आठ मई के दिन तेज बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में पता चला कि वो टाइफाइड से संक्रमित हैं। 
विज्ञापन


शॉ ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाकर बुखार होने की जानकारी दी थी। इससे पहले दिल्ली की टीम का एक नेट गेंदबाज कोरोना संक्रमित पाया गया था। इस वजह से दिल्ली की पूरी टीम को आइसोलेट कर दिया गया था और सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट किया गया। आइसोलेशन की बीच से ही शॉ को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो मैच नहीं खेल पाए शॉ
पृथ्वी शॉ टाइफाइड की वजह से दो मैच नहीं खेल पाए थे। इन दोनों मैचों में उनकी जगह श्रीकर भारत को मौका दिया गया था, लेकिन भरत इस मौके का फायदा नहीं उठा सके। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ आठ रन बनाए, जबकि राजस्थान के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाए। चेन्नई के खिलाफ दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा, जबकि राजस्थान के खिलाफ इस टीम ने जीत हासिल की। यह टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। दिल्ली ने 12 में से छह मैच जीते हैं और 12 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। अगर दिल्ली अपने बाकी दोनों मैच जीत जाती है तो आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें