फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andrew Symonds Death: साइमंड्स के आकस्मिक निधन से सदमे में हरभजन सिंह, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार को इस तरह दी श्रद्धांजलि

Sun, 15 May 2022 11:59 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

2011 आईपीएल में हरभजन और साइमंड्स मुंबई इंडियंस से खेले थे। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों में सुलह भी हो गई थी। हरभजन ने एक घटना को याद करते हुए बताया था कि कैसे चंडीगढ़ में मुंबई इंडियंस की जीत के बाद उन्होंने और साइमंड्स ने गले लगाया था।
विज्ञापन
एंड्रयू साइमंड्स और हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को एक और झटका लगा है। पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स की शनिवार देर रात कार दुर्घटना में मौत हो गई। साइमंड्स से पहले इसी साल ऑस्ट्रेलिया के रॉड मार्श और शेन वॉर्न का निधन हुआ था। तीन बड़े क्रिकेटर्स के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। साइमंड्स को सीमित ओवर क्रिकेट का स्टार माना जाता था। साथ ही वह कई बार विवादों में भी रहे। इसी में से एक है 2008 का मंकी गेट स्कैंडल। 
विज्ञापन


यह विवाद हरभजन सिंह और एंड्रयू साइमंड्स के बीच हुआ था, जिसमें साइमंड्स ने हरभजन पर उन्हें मंकी कहने का और नस्लवाद का आरोप लगाया था। उस वक्त इस मामले ने काफी तूल पकड़ी थी। हालांकि, आईपीएल में हरभजन और साइमंड्स एक ही टीम मुंबई इंडियंस से भी खेले थे और दोनों काफी अच्छे दोस्त भी बन गए थे। अब अपने दोस्त साइमंड्स के निधन से हरभजन सिंह काफी निराश हैं।

विज्ञापन


हरभजन ने ट्वीट कर दुख व्यक्त करते हुए लिखा- एंड्रयू साइमंड्स के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। वह बहुत जल्दी दुनिया को अलविदा कह गए। परिवार और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना। दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना #RIPSymonds

2011 आईपीएल में हरभजन और साइमंड्स मुंबई इंडियंस से खेले थे। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों में सुलह भी हो गई थी। हरभजन ने एक घटना को याद करते हुए बताया था कि कैसे चंडीगढ़ में मुंबई इंडियंस की जीत के बाद उन्होंने और साइमंड्स ने गले लगाया था।

हरभजन ने कहा था- मुझे एक घटना याद आई जब हम चंडीगढ़ में थे। एक मैच खेलने के बाद जो हमने जीता, हम अपने दोस्त के यहां गए। वहां हमने पहली बार गले लगाया और एक दूसरे से माफी मांगी। हमने महसूस किया कि इस मुद्दे को और अच्छे तरीके से सुलझाया जा सकता था। हम दोनों को दुख हुआ। मुंबई के मेरे बहुत से दोस्तों ने उस पल की तस्वीरें क्लिक की थीं।

Harbhajan broke down while making peace over 'monkeygate', reveals Andrew  Symonds
विज्ञापन

साइमंड्स ने अंतरराष्ट्रीय करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 26 टेस्ट, 198 वनडे और 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। टेस्ट में उनके नाम 40.61 की औसत से 1462 रन, वनडे में 39.44 की औसत से 5088 रन और टी-20 में 48.14 की औसत से 337 रन हैं। इसके अलावा साइमंड्स ने टेस्ट में 24 विकेट, वनडे में 133  विकेट और टी-20 में आठ विकेट भी झटके। 



साइमंड्स ने 39 आईपीएल मैचों में भी हिस्सा लिया था। इसमें उनके नाम 36.07 की औसत और 129.87 के स्ट्राइक रेट से 974 रन हैं। इसके अलावा साइमंड्स ने लीग में 20 विकेट भी झटके। साइमंड्स आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें