फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: मुशीर खान से विवाद के बीच पृथ्वी शॉ महाराष्ट्र की रणजी टीम में शामिल, अंकित बावने बने कप्तान

Thu, 09 Oct 2025 10:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महाराष्ट्र को पिछले साल की उपविजेता टीम केरल, सौराष्ट्र, चंडीगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब और गोवा के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। महाराष्ट्र का पहला मैच केरल के खिलाफ 15-18 अक्तूबर तक तिरुवनंतपुरम में होगा।
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के मुशीर खान के साथ अभ्यास मैच के दौरान हुए विवाद के बीच पृथ्वी शॉ को महाराष्ट्री की रणजी टीम में शामिल किया गया है। महाराष्ट्र ने आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसमें पृथ्वी शॉ और जलज सक्सेना नए चेहरे हैं। टीम की कमान अंकित बावने के हाथों में होगी, जिन्हें पूर्णकालिक कप्तान बनाया गया है। 
विज्ञापन


पृथ्वी ने बल्ले से दिखाया दम
पृथ्वी ने मुंबई के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच में शानदार प्रदर्शन किया और 219 गेंदों पर 181 रन बनाए। हालांकि, उनकी यह पारी विवादित तरीके से समाप्त हुई जहां वह एक बार फिर विवादों में घिर गए। पृथ्वी इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और दोहरा शतक लगाने की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन मुशीर खान की गेंद पर स्वीप शॉट मारने के चक्कर में बाउंड्री पर कैच थमा बैठे। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
आउट होने के बाद पृथ्वी मुंबई टीम के खिलाड़ियों से भिड़ गए। पृथ्वी उस वक्त इतने गुस्से में थे कि उन्होंने मुशीर को बल्ला दिखाया। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पृथ्वी के गुस्से का कारण क्या था, लेकिन अंपायर ने बीच-बचाव कर पृथ्वी को अलग किया और मामले को शांत कराया। मालूम हो कि मुशीर भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान के भाई हैं। पृथ्वी का मुशीर से उलझने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि पृथ्वी मुशीर को बल्ले दिखा रहे हैं जिसके बाद अंपायर ने उन्हें अलग कराया। इसके बाद जब पृथ्वी शॉ ड्रेसिंग रूम लौट रहे थे तो उनकी सिद्धेश लाड से भी बहस हो गई थी। फिर अंपायर को बीच बचाव के लिए बीच में आना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रुप बी में शामिल महाराष्ट्र
महाराष्ट्र को पिछले साल की उपविजेता टीम केरल, सौराष्ट्र, चंडीगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब और गोवा के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। महाराष्ट्र का पहला मैच केरल के खिलाफ 15-18 अक्तूबर तक तिरुवनंतपुरम में होगा। टीम में भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ भी शामिल हैं जो पहले अपनी राज्य टीम की कप्तानी कर चुके हैं। चयनकर्ताओं ने अनुभव को प्राथमिकता देते हुए राजवर्धन हंगरगेकर की जगह प्रदीप दाधे को चुना।

मुंबई छोड़ महाराष्ट्र का हिस्सा बने पृथ्वी शॉ
शॉ और सक्सेना दोनों इस घरेलू सत्र से पहले महाराष्ट्र की टीम में शामिल हुए थे। शॉ ने मुश्किल दौर के बाद अपनी घरेलू टीम मुंबई को छोड़ दिया था। इस दौरान उन्होंने लाल गेंद की टीम में अपनी जगह भी खो दी। वह अपने करियर की नई शुरुआत करने के लिए महाराष्ट्र में शामिल हो गए। सक्सेना ने 2005-06 में मध्य प्रदेश के लिए पदार्पण किया था। वह 2016-17 सत्र में केरल में शामिल हुए और पिछले साल रणजी फाइनल में खेले जिसमें टीम विदर्भ से हार गई। महाराष्ट्र पिछले रणजी ट्रॉफी सत्र (2024-25) में सात मैचों में दो जीत, दो ड्रॉ और तीन हार के साथ एलीट ग्रुप ए अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रहा था।
विज्ञापन

टीम इस प्रकार है
अंकित बावने (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, पृथ्वी साव, अर्शिन कुलकर्णी, सिद्धेश वीर, सौरभ नवले (विकेटकीपर), मंदार भंडारी (विकेटकीपर), जलज सक्सेना, विक्की ओस्तवाल, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, प्रदीप दाधे, हितेश वालुंज, सिद्धार्थ म्हात्रे, हर्षल काटे, रजनीश गुरबानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें