फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prithvi Shaw Fever: दिल्ली कैपिटल्स के पृथ्वी शॉ को तेज बुखार, अस्पताल में भर्ती कराए गए

Sun, 08 May 2022 05:58 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पृथ्वी शॉ को तेज बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि उन्हें बुखार किस वजह से हुआ है। 
 
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ - फोटो : twitter@IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को तेज बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उन्हें बुखार किस वजह से हुआ है, इसका खुलासा नहीं हुआ है। उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाकर बुखार होने की जानकारी दी। इससे पहले दिल्ली की टीम का एक नेट गेंदबाज कोरोना संक्रमित पाया गया था। इस वजह से दिल्ली की पूरी टीम को आइसोलेट कर दिया गया और सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट किया गया। दिल्ली की टीम को आज ही चेन्नई के खिलाफ मैच खेलना है। 
विज्ञापन




टीम में कोरोना का मामला सामने आने के बाद पृथ्वी शॉ भी बाकी खिलाड़ियों की तरह अपने कमरे में बंद थे, लेकिन तेज बुखार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के मेडिकल स्टाफ ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। टीम में दूसरी बार कोरोना का मामला आने के बाद बाकी खिलाड़ियों में भी संक्रमण फैलने की आशंका है। इसी वजह से पूरी टीम का टेस्ट किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बार आइसोलेट हुई है दिल्ली की टीम
आईपीएल 2022 के दौरान यह दूसरी बार है जब दिल्ली की टीम आइसोलेट हुई है। इससे पहले टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट, ऑलराउंडर मिशेल मार्श, कीपर-बल्लेबाज टिम सीफर्ट और तीन सपोर्ट स्टाफ सहित टीम के छह सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इस वजह से पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मैच में भी बदलाव हुआ था। पहले यह मैच पुणे में खेला जाना था, लेकिन बाद में इसे मुंबई में कराया गया था। 

दिल्ली कैपिटल्स में कब-कब आए कोरोना के मामले
दिल्ली की टीम में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के कई मामले सामने आए हैं। 15 अप्रैल को सबसे पहले टीम के फीजियो पैट्रिक फारहार्ट कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद 16 अप्रैल को दिल्ली के स्पोर्ट्स मसाज थेरेपिस्ट चेतन कुमार भी संक्रमित पाए गए थे। 18 अप्रैल को ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श, टीम डॉक्टर अभिजीत साल्वी, सोशल मीडिया कंटेंट टीम मेंबर अकाश माने की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 20 अप्रैल को दिल्ली की टीम के एक और खिलाड़ी न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट कोरोना संक्रमित मिले थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें