फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की बात में बोले पीएम मोदी- प्रेरणादायी है ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत

Sun, 31 Jan 2021 12:27 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मन की बात में भारतीय टीम की तारीफ करते पीएम मोदी - फोटो : ट्विटर @ani
विज्ञापन

अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में पीएम मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ की। ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की जीत पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'इस माह हमें क्रिकेट की पिच से खुशखबरी मिली। शुरुआती निराशा के बाद, भारतीय टीम ने जोरदार वापसी की और ऑस्ट्रेलिया में सीरीज पर ऐतिहासिक कब्जा जमाया। हमारी टीम की कड़ी मेहनत और टीम वर्क प्रेरणादायक था।'

विज्ञापन

 


देश के प्रधानमंत्री द्वारा की गई इस सरहाना का बीसीसीआई ने स्वागत किया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया, 'धन्यवाद, नरेंद्र मोदी जी आपके ये शब्द उत्साहित करते हैं। टीम इंडिया तिरंगे को ऊंचा फहराने के लिए सबकुछ करने को तैयार है।


विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीत के बाद भारत - फोटो : ट्विटर @BCCI
याद हो कि साल की शुरुआत में भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में बड़ा उलटफेर करते हुए उसे पहली बार गाबा में शिकस्त दी थी। चौथे और निर्णायक टेस्ट के आखिरी दिन टीम इंडिया ने एक मुश्किल लक्ष्य को साधते हुए मैच और सीरीज दोनों फतह की। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए भारतीय टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रखा।  टीम इंडिया की यह जीत हर मायने में यादगार रही और भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई। यही कारण है कि भारतीय टीम की हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है। टीम द्वारा मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए और सभी चुनौतियों को पार करते हुए हासिल की हुई इस जीत की दुनियाभर की मीडिया ने भी जमकर सराहना की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें