फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से शुरू होगा मैक्सवेल 'शो'

Thu, 09 Apr 2015 05:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-7 में हम किंग्स इलेवन पंजाब टीम में शामिल ग्लेन मैक्सवेल नाम के तूफान से रूबरू हो चुके हैं। इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के अजीबोगरीब शॉट और विस्फोटक अंदाज ने आईपीएल मनोरंजन को नया आयाम दिया है। एक बार फिर दर्शक मैक्सवेल शो देखने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को जब आईपीएल के तीसरे मुकाबले में पंजाब की टीम पुणे राजस्थान रॉयल्स के नए घरेलू मैदान पर मैदान में उतरेगी तो उसका इरादा पिछले साल के प्रदर्शन को दोहराने का होगा जब टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था।

हालांकि रॉयल्स को कमजोर आंकने की भूल किंग्स इलेवन पंजाब को भारी पड़ सकती है। विशेषकर यह देखते हुए कि इस टीम में 2015 वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के 3 सदस्य हैं।
विज्ञापन


आईपीएल के मैच जयपुर से हटाए जाने के बाद राजस्थान के मैचों की मेजबानी पुणे कर रहा है।
Trending Videos

राजस्‍थान के ‌लिए स्मि‌थ ही सबसे बड़े हथियार

कप्तान शेन वॉटसन सहित स्टीवन स्मिथ और जेम्स फॉकनर किसी भी टीम के लिए बड़ी पूंजी हैं। राजस्थान ने इस साल सबसे अधिक 1.4 करोड़ रुपये की बोली लगाकर क्रिस मौरिस को नीलामी में खरीदा है। मौरिस को उनके ऑलराउंडर कौशल के लिए टीम में शामिल किया गया है। वह जेम्स फॉकनेर की तरह टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

उन्होंने रैम स्लैम टी-20 टूर्नामेंट में पिछले साल लॉयंस के लिए खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। वॉटसन और स्टुअर्ट बिन्नी भी टीम के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में बेहद अहम भूमिका निभा सकते हैं।

दिनेश सालुंके और प्रदीप साहू के रूप में टीम में दो लेग स्पिनर भी हैं। स्मिथ इस समय शानदार लय में हैं और उन पर टीम का बल्लेबाजी क्रम काफी हद तक निर्भर करेगा।
विज्ञापन

सहवाग लय में हों बिगाड़ सकते हैं विपक्षी टीम की लय

वहीं प्रीति जिंटा की पंजाब टीम में बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग में सितारों की भरमार है। कप्तान जॉर्ज बैली ने पिछले सत्र में कम ही वक्त क्रीज पर गुजारा था और उन्होंने आईपीएल-7 में 135 के स्ट्राइक रेट से 257 रन बनाए थे। मगर मैक्सवेल एक बार फिर इस टीम के लिए तुरुप के इक्के साबित हो सकते हैं।

इसके अलावा भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग लय में हों तो फिर भला दुनिया का कौन सा गेंदबाज उनके बल्ले की मार से बच सकता है। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर की प्रतिभा से भी दुनिया वाकिफ हो चुकी है, जबकि रिद्धिमान साहा, मनन वोहरा, मुरली विजय और शॉन मार्श पर भी निगाहें होंगी।

गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी मिचेल जॉनसन, संदीप शर्मा, परविंदर अवाना के कंधों पर होगी, जबकि स्पिन का जिम्मा एक बार फिर अक्षर पटेल संभालेंगे।

टीम किंग्स इलेवन पंजाबः जॉर्ज बैली (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, वीरेंद्र सहवाग, डेविड मिलर, अक्षर पटेल, अनुरीत सिंह, हेंड्रिक्स, गुरकीरत सिंह, करनवीर सिंह, मनन वोहरा, मिचेल जॉनसन, परविंदर अवाना, रिषी धवन, संदीप शर्मा, शरदुल ठाकुर, शॉन मार्श, शिवम शर्मा, थिसारा परेरा, रिद्धिमान साहा, मुरली विजय, निखिल नायक और योगेश गोलवलकर।

टीम राजस्थान रॉयल्सः शेन वॉटसन (कप्तान), स्टीवन स्मिथ, जेम्स फॉकनर, स्टुअर्ट बिन्नी, संजू सैमसन, अभिषेक नायर, अजिंक्य रहाणे, अंकित नागेंद्र, बेन कटिंग, दीपक हुड्डा, धवल कुलकर्णी, दिशांत याज्ञनिक, केन रिचर्डसन, करुण नायर, प्रवीण तांबे, राहुल तेवतिया, रजत भाटिया, टिम साउदी, विक्रमजीत मलिक, क्रिस मौरिस, जुआन थेरोन, बरिंदर सिंह सरन, दिनेश सालुंके, सागर त्रिवेदी और प्रदीप साहू।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें