फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 दिन से ज्यादा नंबर वन रहना है तो टीम इंडिया को जीतना होगा मैच

Wed, 17 Aug 2016 07:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
टीम इंडिया
विज्ञापन
दो शानदार जीत के बाद सीरीज अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया बृहस्पतिवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में बड़ी जीत दर्ज कर टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया की हार से नंबर वन बनने वाली टीम इंडिया को अपना ताज बचाने के लिए चौथा टेस्ट हर हाल में जीतना होगा वरना 6 दिन में यह छीन भी जाएगा।
विज्ञापन


पोर्ट ऑफ स्पेन (त्रिनिदाद) में खेले जाने वाला सीरीज का अंतिम मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। फिलहाल चार मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से आगे है। भारत तीसरा टेस्ट 237 रन से अपने नाम कर जारी सीरीज में अजेय बढ़त बनाने में सफल रहा था।

बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका के हाथों टेस्ट सीरीज 0-3 से गंवाने के साथ ही कंगारू टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान भी खो बैठी है। ऐसे में इसका फायदा टीम इंडिया को हुआ जो फिर से टॉप पर पहुंच गई है। जबकि उसका चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान तीसरे से दूसरे स्थान पर पहुंच गया।
विज्ञापन


टीम इंडिया ने वर्ष की शुरुआत शीर्ष रैंकिंग से की थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को उसी की धरती पर 2-0 से हराने के बाद फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया था। पाकिस्तान टीम एक साल से कम समय में दूसरी बार दूसरे नंबर पर पहुंची है। पिछले वर्ष संयुक्त अरब अमीरात में इंग्लैंड को 2-0 से पराजित करने के बाद पाकिस्तान दूसरे स्थान पर पहुंचा था और 2003 में मौजूदा रैंकिंग प्रणाली शुरू करने के बाद ऐसा पहली बार हुआ था।

भारत को शीर्ष स्थान बरकरार रखने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच जीतना होगा। यदि टीम इंडिया इस टेस्ट को जीतने में असफल रहती है तो पाकिस्तान टीम पहली बार शीर्ष पर पहुंचने में सफल हो जाएगी। अगर ऐसा होता है तो भारत सिर्फ 6 दिन में ही अपनी शीर्ष रैंकिंग गंवा देगा जो वह नहीं चाहेगा। ऐसे में भारत को यह मैच हर हाल में जीतना ही होगा।
विज्ञापन

मुरली हुए फिट, लेकिन उनका खेलना कोहली करेंगे तय

मुरली विजय - फोटो : Getty
चार मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मेहमान टीम ने पारी और 92 रन से जीता था जबकि दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था। ओपनर शिखर धवन ने पहले टेस्ट मैच में 84 रन की पारी खेली थी। इसके बाद उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।

यह देखना दिलचस्प होगा कि पिछले मैच में अंतिम एकादश से बाहर रहे मुरली विजय को यहां मौका मिलता है या नहीं। बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ पहले ही कह चुके हैं कि विजय अंगूठे की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं। यदि विजय को अंतिम एकादश में मौका मिलता है तो चेतेश्वर पुजारा को बाहर बैठना पड़ सकता है।

गेंदबाजी में भी बदलाव संभव है। मौजूदा सत्र में टीम इंडिया को अभी 13 टेस्ट मैच और खेलने हैं। ऐसे में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा का कार्यभार कम करना होगा। उमेश यादव और शर्दुल ठाकुर को मौका मिल सकता है। बशर्ते कि कप्तान विराट कोहली प्रयोग करना चाहते हों। 

संभावित टीमः 
भारत : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, शिखर धवन, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रिद्घिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अमित मिश्रा, रविंद्र जडेजा, स्टुअर्ट बिन्नी, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, शर्दुल ठाकुर, उमेश यादव और इशांत शर्मा। 

वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), क्रेग ब्रेथवेट, शाइ होप, डेरेन ब्रावो, मार्लन सैमुअल्स, जर्मेन ब्लैकवुड, रोस्टन चेस, लियोन जॉन्सन, शेन डोरिच (विकेटकीपर), देवेंद्र बिशू, कार्लोस ब्रेथवेट, शैनन गैब्रियल, मिगुएल कमिंस और अल्जारी जोसेफ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें