फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन 40 में रिटायर, इनका 42 में करियर शुरू

Tue, 03 Dec 2013 06:50 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जहां 40 की उम्र में सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट को अलविदा कहा, वहीं 42 साल का एक खिलाड़ी रणजी में अपना करियर शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन


आईपीएल-छह के संस्करण में अपनी जोरदार फिरकी से प्रशंसकों में पहचान बनाने वाले लेग स्पिनर प्रवीण तांबे को झारखंड के खिलाफ छह दिसंबर से घरेलू रणजी ट्रॉफी मुकाबले के लिए मुंबई की टीम में शामिल किया गया है।

एमसीए के अनुसार, तांबे का चयन घरेलू और क्लब क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए किया गया है।

आईपीएल में नए-नए खिलाड़ियों को मौका देने के लिए मशहूर राहुल द्रविड़ ने इस सत्र में चार दशक से ज्यादा का बसंत देख चुके तांबे को मौका दिया और उन्होंने टीम को निराश नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रवीण तांबे ने सितंबर-अक्टूबर में हुए चैंपियंस लीग टी-20 में पांच मैचों में सर्वाधिक 12 विकेट लिए थे। उनकी टीम इस टूर्नामेंट में उपविजेता रही थी।

जहीर की जगह नायर बने कप्तान
हालांकि इस मैच में मुंबई को अपने नियमित कप्तान और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान तथा बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की सेवाएं नहीं मिलेंगी।

दोनों इस समय टीम इंडिया के साथ दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं। जहीर की जगह अभिषेक नायर को मुंबई टीम का कप्तान बनाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें