सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बोर्ड में सुधार के लिए पैनल के सिफारिशों को लागू करने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त न्यायमूर्ति आरएम लोढ़ा समिति ने मंगलवार को टीवी अधिकार के मामले में बीसीसीआई को पारदर्शीता बरतने की सलाह दी है।
सूत्रों के मुताबिक 27 और 28 अगस्त को अमेरिका के फ्लोरिडा में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण के अधिकार ने समिति का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
लोढ़ा समिति ने सुधारों को लागू करने के लिए बीसीसीआई को 15 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। इस टीवी प्रसारण के ठेके भी शामिल है। पैनल के सूत्र ने बताया कि समीक्षा याचिका दायर करने के बाद भी बोर्ड को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन करना होगा। अन्यथा मामले पर स्टे आदेश लग जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट ने 18 जुलाई को अपने फैसले में लोढ़ा समिति के सुधार को बरकरार रखा था, जिसमे कहा गया था कि ठेके देने के मामले में पूर्ण रूप से पारदर्शिता बरतनी चाहिए।