फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडिचेरी क्रिकेट एसोसिएशन ने टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट को अस्थायी रूप से निलंबित किया

Sun, 22 Nov 2020 12:13 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उपराज्यपाल किरण बेदी द्वारा थुटीपेट में स्टेडियम के निर्माण को अवैध करार दिए जाने के बाद पांडिचेरी क्रिकेट संघ (सीएपी) को अपने टी-20 लीग को अस्थायी रूप से निलंबित करना पड़ा है। 

विज्ञापन


सीएपी के मानद सचिव वी चंद्रन ने शनिवार को कहा, ‘सीएपी का मानना है कि उपराज्यपाल डॉ किरण बेदी को दिनांक 12 नवंबर को एक पत्र जारी नहीं करना चाहिए था और इसे सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल नहीं करना चाहिए था। इससे सीएपी और भूमि मालिकों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। हमें अपनी तथ्यात्मक स्थिति को स्पष्ट करने का मौका भी नहीं दिया गया।’

चंद्रन ने अपने पत्र में इसे अफसोसजनक करार दिया कि बेदी ने ‘प्रतिष्ठित क्रिकेट केंद्र’ का समर्थन करने से इनकार कर दिया है, जिसमें एक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के साथ आठ पूर्ण आकार के क्रिकेट स्टेडियम है। इसके निर्माण के लिए बीसीसीआई से भी कोई रकम नहीं ली गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘यह काफी अफसोस की बात है कि उपराज्यपाल के तहत सरकारी एजेंसियों ने प्रतिष्ठित क्रिकेट केंद्र का समर्थन करने से इनकार करने दिया जो पांडिचेरी की पहचान की तरह है। इतना ही नहीं बिना उचित जांच के इसे ध्वस्त करने का आदेश दिया गया है।’

उन्होंने गलत तरीके से दंडित करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘बिना सूचना के पानी की आपूर्ति और बिजली की आपूर्ति भी बंद कर दी गई। कोविड-19 जांच के लिए भी कोई समर्थन नहीं दिया गया।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें