फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी 'ससुराल' में ही रहेंगे विंदू और मयप्पन

Fri, 31 May 2013 02:59 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पॉट फिक्सिंग मामले में फंसे विंदू दारा सिंह और गुरुनाथ मयप्पन की पुलिस रिमांड तीन जून तक के लिए बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस ने कोर्ट में पड़ताल पूरी करने की दलील देते हुए रिमांड बढ़ाने की मांग की थी।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस के मुताबिक, मयप्पन की डायरी में कई ऐसी मीटिंग्स का जिक्र है, जिनसे अहम सुराग मिल सकते हैं। सूत्रों का मानना है कि अब मयप्पन के लिए दिक्कतें काफी बढ़ सकती हैं, क्योंकि पिछले काफी दिनों से फरार चेन्नई के होटल मालिक विक्रम अग्रवाल भी आज मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने पेश हो गए हैं।

मुंबई क्राइम ब्रांच पूछताछ के लिए अग्रवाल की पिछले काफी दिनों से तलाश कर रही थी। बताया जा रहा था कि अग्रवाल के जरिए मयप्पन के बारे में और भी पुख्ता सुराग मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सूत्र ने बताया कि अगर अग्रवाल कुछ खुलासे करता है, तो मयप्पन की मुश्किलें काफी बढ़ जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें