सचिन तेंदुलकर के 40वें जन्मदिवस पर उनके और एक अखबार के संपादक के खिलाफ बुधवार को स्थानीय मजिस्ट्रेट की अदालत में आपराधिक याचिका दायर की गई।
वकील अरविंद ठाकुर और शिवमूर्ति यादव द्वारा दायर याचिका में इलाहाबाद में सचिन की उनके प्रशंसकों द्वारा हनुमान जी के वेश में तस्वीर पेश करने पर आपत्ति जताई गई है।
याचिका में कहा गया है कि संबंधित चित्र से धार्मिक भावनाओं को ठेस लगी है। याचिका पर सुनवाई करते हुए मजिस्ट्रेट ने आठ मई को याचिकाकर्ता को सबूत पेश करने के लिए कहा है।
याचिका में सवाल उठाए गए हैं कि क्या सचिन कभी भी रामायण का हिस्सा रहे हैं? क्या सचिन ने कभी भी रामलीला में हनुमान का किरदार निभाया है? क्या सचिन हनुमान जी को लेकर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं के बारे में ज्ञान रखते हैं?
उन्होंने कहा कि इस मामले में हिंदू धर्म के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है?