फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण गांधी को यूपी में आगे लाएगी भाजपा

Thu, 25 Apr 2013 12:24 AM IST
हरीश लखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में युवा नेतृत्व की कमी से जूझ रही भाजपा अब आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी महासचिव वरुण गांधी को आगे करने जा रही है।
विज्ञापन


पार्टी हाईकमान को प्रदेश में बुजुर्ग कंधों के सहारे चुनावी वैतरणी पार लगती नहीं दिख रही है।

इसलिए चुनावी महासमर में कूदने की तैयारी में जुटी भाजपा की नजर वरुण गांधी पर टिकी है।

पार्टी नेतृत्व ने वरुण को गांधी परिवार के परंपरागत संसदीय क्षेत्रों में से एक सुल्तानपुर से मैदान में उतारने को हरी झंडी दे दी है।

इसके साथ ही प्रदेश में लोकसभा उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए आगामी चार मई को लखनऊ में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में भी वरुण को भेजा जा रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की टीम में 80 फीसदी पदाधिकारियों के 60 साल से कम उम्र के होने का दावा करने वाली भाजपा की उत्तर प्रदेश संगठन की कमान लंबे समय से बुजुर्ग हाथों में है।
विज्ञापन


अयोध्या आंदोलन से निकली भाजपा नेताओं की पीढ़ी भी अब बुजुर्ग हो चली है। प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी और विधानमंडल के नेता हुकुम सिंह से लेकर वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह, कलराज मिश्र, रमापति राम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप साही, केशरीनाथ त्रिपाठी, लालजी टंडन समेत ज्यादातर नेता उम्रदराज हो चुके हैं।

खास बात यह है कि प्रदेश पार्टी में जिन्हें युवा नेता माना भी जाता है, उनमें बड़ी तादाद नेता पुत्रों की ही है। दूसरी और सपा से युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सामने हैं, कांग्रेस से भी प्रदेश में चुनाव प्रबंधन की कमान सीधे पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी संभालते रहे हैं। बसपा से मायावती है।

मध्य प्रदेश से आई उमा भारती भी यूपी की बजाए गंगा अभियान में ज्यादा दिलचस्पी ले रही है। भाजपा की रणनीति यह है कि प्रदेश में गुजरात के  मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को भुनाने के साथ ही वरुण को भी आगे रखा जाए। इसकी शुरुआत चार मई की बैठक से होने जा रही है।
विज्ञापन


इसमें वरुण के साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व केंद्रीय चुनाव प्रबंधन का काम संभाल रहे मुख्तार अब्बास नकवी भी शामिल रहेंगे। बैठक में भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन की शुरुआती प्रक्रिया भी शुरू कर देगी। इसके साथ ही सभी 80 संसदीय क्षेत्रों की भौगोलिक, राजनीतिक व सामाजिक परिस्थितियों का आकलन कर चुनावी तैयारी के लिए रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें