फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL के अहम मुकाबलों का समय बदला, अब रात 8 नहीं बल्कि इतने बजे से होंगे मैच

Thu, 10 May 2018 08:22 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी आई है। आईपीएल मैनेजमेंट ने मैचों के समय में अहम बदलाव किया है। अब मैच रात 8 बजे नहीं बल्कि शाम 7 बजे से ही शुरू हो जाएंगे। इसके पीछे मुकाबलों का देर रात तक खत्म होना था। दरअसल कई मैच रात 12 बजे के बाद तक खिंच रहे थे। जिसके चलते ऐसा देखा जा रहा था कि स्टेडियम खाली हो रहे हैं। दर्शक देर रात तक मैच देखने के मूड में नहीं दिखते थे। अगली स्लाइड में जानिए कब से लागू होगी नई टाइमिंग...

विज्ञापन
विज्ञापन

kings eleven punjab

यह बदलाव प्ले ऑफ ओर आईपीएल फाइनल के लिए लागू होगा। इसके अनुसार अब मैच शाम आठ बजे नहीं बल्कि सात बजे से शुरू होंगे। आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा है कि ऐसा फैंस के हित को ध्यान में रखते हुए किया गया है। बकौल शुक्ला, 'आईपीएल को इस मुकाम पर पहुंचाने वाले क्रिकेट फैंस ही हैं। आईपीएल की लोकप्रियता फैंस से हैं, क्रिकेट प्रेमी मैदान और टीवी दोनों जगहों से इस टूर्नामेंट को हिट मनाते हैं, लिहाजा फैंस की परेशानियों को समझते हुए यह जरूरी बदलाव किए गए हैं।

बता दें कि 22 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहला क्वालिफायर खेला जाएगा। वहीं कोलकाता के ऐतिहासक ईडन गार्डंस में 23 मई को एलिमिनेटर और 25 मई को दूसरा क्वालिफायर खेला जाएगा। 27 मई को फाइनल मुकाबला मुंबई में होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें