फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-श्रीलंका मैच के दौरान विवादित पोस्टर के साथ उड़ा विमान, सुरक्षा पर उठे सवाल

Sat, 06 Jul 2019 05:55 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंडिया श्रीलंका - फोटो : social media
विज्ञापन

12वें क्रिकेट वर्ल्ड कप के 44वें मुकाबले में लीड्स में भारत और श्रीलंका आमने-सामने हैं। मैच के दौरान स्टेडियम के ऊपर से बैनर के साथ एक विमान के गुजरने के बाद ICC की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। 

विज्ञापन


मैच में जब भारतीय टीम टॉस हारकर पहले गेंदबाजी कर रही थी तभी 'जस्टिस फॉर कश्मीर' के एक बैनर के साथ स्टेडियम के ऊपर से विमान गुजरा। 

हैरानी की बात यह कि वर्ल्ड कप के दौरान इस मैदान पर ऐसी घटना दूसरी बार घटी है। पिछली बार अफगानिस्तान-पाकिस्तान मैच के दौरान भी इस मैदान के उपर से प्लेन गुजरा था जिस पर जस्टिस फॉर बलूचिस्तान लिखा हुआ था। 

पिछली बार ऐसी घटना के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के समर्थकों के बीच झड़प भी हो गई थी। इसके बाद ICC और लीड्स एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की तरफ से कहा गया था कि दोबारा ऐसी घटना नहीं होगी। 
विज्ञापन


लेकिन कुछ ही दिन के अंदर दोबारा से ऐसी घटना ने ICC की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। इस घटना के बाद एक बार फिर से भारतीय टीम की सुरक्षा को लेकर ICC और BCCI आमने-सामने आ गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें