फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिच रिपोर्टः चेन्नई में रहेगा स्पिनरों का बोलबाला

Thu, 21 Feb 2013 06:03 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 22 फरवरी से खेला जाएगा। इस मैच में टॉस की अहम भूमिका होगी। टीम इंडिया जहां घरेलू मैदानों पर टेस्ट मैचों में हार का क्रम तोड़ने के लिए खेलेगी तो ऑस्ट्रेलिन टीम भारत में जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी। इस पिच पर स्पिनरों का बोलबाला रहा है। इस मैदान पर अनिल कुंबले ने सबसे ज्यादा 48 विकेट झटके हैं। कुंबले ने 8 टेस्ट की 13 पारियों में ये विकेट झटके हैं। हरभजन सिंह ने भी इस मैदान पर 6 टेस्ट की 11 पारियों में 39 विकेट अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करना फायदेमंद
रिकॉर्ड को देखें तो इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का पलड़ा भारी रहता है। अब तक खेले गए 30 टेस्ट मैचों में 29 बार टॉस जीतने वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 10 बार मैच जीतने में कामयाब हुई है। हालांकि 8 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को हार मुंह भी देखना पड़ा है। इस मैदान पर 10 मुकाबले ड्रॉ हुए हैं जबकि एक मुकाबला टाई हुआ है।

चेन्नई में भारत का पलड़ा भारी
चेन्नई के इस मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें अब तक 6 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं। टीम इंडिया को 2 बार जीत मिली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 1 मैच जीतने में ही कामयाब हो पाई है। जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ हुए हैं। इस मैदान पर सितंबर 1986 में दोनों के बीच खेला गया एक मुकाबला टाई भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें