फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहवाग नहीं इस बार ब्रिटिश पत्रकार मॉर्गन ने गेल को किया ट्रोल! 

Mon, 21 Aug 2017 10:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
पियर्स मॉर्गन
विज्ञापन
नजफगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग और ब्रिटिश पत्रकार पियर्स मॉर्गन के बीच ट्विटर पर होने वाला जंग से सभी वाकिफ हैं। लेकिन मॉर्गन ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर को ट्विटर पर ट्रोल किया। इस बार उनके निशाने पर सहवाग नहीं बल्कि कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल हैं।
विज्ञापन


रविवार को मिस्टर यूनिवर्स यानी क्रिस गेल कैरेबियन प्रीमियर लीग के मैच के लिए सेंट किट्स में थे। उनकी टीम का मुकाबला सेंट लुसिया स्टार्स से था। आठ ओवर बाद बारिश की वजह से मैच रद्द हो गया। लेकिन जैसा कि हम वाकिफ हैं कि वेस्टइंडीज के खिलाड़ी दर्शकों का मनोरंजन किसी न किसी तरह से करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। रविवार को ऐसा ही कुछ एक बार फिर करने की डेरेन सामी और क्रिस गेल ने ठानी। अपने अपने ड्रेसिंग रुम की बालकनी में दोनों खिलाड़ियों ने डांस करना शुरू कर दिया इसके बाद दर्शकों को खुशियां मनाने और चियर करने का मौका मिला। 
  Gayle is having real fun!#CPL17 #BiggestPartyInSport #SKPvSLS pic.twitter.com/XHa49hQAGB — CPL T20 (@CPL) August 20, 2017


इन दोनों को डांस करता देखने के बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने उनका मूड भांप लिया और अपने पसंदीदा स्टार्स के साथ पार्टी मूड में आ गए। इसके बाद मैच रद्द होने की निराशा पीछे छूट गई। 
विज्ञापन


लेकिन इसी बीच मोर्गन को गेल को ट्रोल करने का मौका मिल गया। उन्होंने ट्वीट कर गेल का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा गेल तुम इसे डांस कहते हो। मैं कल सेंट किट्स आ रहा हूं तुम्हें ये दिखाने कि ये कैसे किया जाता है।  Call that dancing, @henrygayle? I'm flying into St Kitts tomorrow to show you how it's done. 🕺🕺#CPL17 #biggestpartyinsport #SKPVvJK https://t.co/FT6NaPeENt — Piers Morgan (@piersmorgan) August 20, 2017

गेल सेंट किट्स नेविस एंड पैट्रिओट्स टीम के कप्तान हैं। उनकी टीम इस सीजन अंक तालिका में त्रिनबैगो नाइट राइडर्स के बाद दूसरे नंबर पर है। गेल का प्रदर्शन इस सीजन उतार चढ़ाव भरा रहा है। लेकिन उन्होंने अपनी टीम की कमान शानदार तरीके से संभाली है। गेल अबतक पांच पारियों में केवल 120 की औसत से केवल 135 रन बना सके हैं ये उनके जैसे बल्लेबाज के हिसाब से बेहद कम है। लेकिन इस बार सेंट किट्स के प्लेऑफ में पहुंचने की पूरी संभावना है। यदि उनकी टीम अच्छा खेली तो वह फाइनल में भी जगह बना सकती है।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें