फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U19 WC: दक्षिण अफ्रीकी कप्तान को हटाने पर बढ़ा बवाल, वरिष्ठ पत्रकार बोले- वह यहूदी हैं इसलिए उनसे कप्तानी छीनी

Sat, 13 Jan 2024 05:44 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गाजा पट्टी पर चल रहे युद्ध को लेकर टिप्पणी के बाद डेविड टीगर को दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम के कप्तान के पद से हटा दिया गया है। इस पर पियर्स मॉर्गन ने कहा है कि यहूदी होने की वजह से उन पर कार्रवाई हुई है।
 
विज्ञापन
डेविड टीगर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंडर-19 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डेविड टीगर को कप्तानी से हटाने का विवाद बढ़ता जा रहा है। अब वरिष्ठ पत्रकार पियर्स मॉर्गन ने आरोप लगाया है कि टीगर यहूदी हैं, इसी वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को डेविड टीगर को अंडर-19 टीम के कप्तान पद से हटा दिया। यह फैसला अगले हफ्ते अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप शुरू होने से पहले आया है। 
विज्ञापन


डेविड टीगर ने फलस्तीन में इजरायली सैनिकों का समर्थन किया था। इसके बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई हुई। यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड को लगा कि टीगर के बयान से गाजा और इजराइल के समर्थक मैदान में आपस में भिड़ सकते हैं और टूर्नामेंट के आयोजन में परेशानी हो सकती है।



डेविड को टीम से हटाया नहीं गया है लेकिन वह अब टूर्नामेंट में टीम का नेतृत्व नहीं करेंगे। सीएसए ने "सभी खिलाड़ियों, एसए अंडर-19 टीम और खुद डेविड के सर्वोत्तम हित में" निर्णय लिया। इस फैसले की 'टॉक टीवी' होस्ट पियर्स मॉर्गन ने आलोचना की। उन्होंने कहा कि डेवड यहूदी है, शायद इसी वजह से उनसे कप्तानी छीन ली गई है।
विज्ञापन


सीएसए ने कहा, "जैसा कि इस तरह के सभी आयोजनों में होता है, सीएसए को विश्व कप के संबंध में नियमित सुरक्षा और जोखिम संबंधी अपडेट मिलते रहे हैं। हमें सलाह दी गई है कि मैच के दौरान गाजा युद्ध से संबंधित विरोध प्रदर्शन की आशंका है। हमें यह भी सलाह दी गई है कि वे एसए अंडर -19 कप्तान, डेविड टीगर की स्थिति पर ध्यान केंद्रित करें। एक जोखिम है कि उनके कारण संघर्ष या हिंसा भी हो सकती है।"

अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने कहा "सीएसए का प्राथमिक कर्तव्य विश्व कप में शामिल सभी लोगों की सुरक्षा करना है। प्रतिभागियों और दर्शकों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार लोगों की विशेषज्ञ सलाह का सम्मान करना चाहिए। सीएसए ने फैसला किया है कि डेविड को टूर्नामेंट के लिए कप्तानी से मुक्त कर दिया जाना चाहिए। यह सभी खिलाड़ियों, एसए अंडर19 टीम और खुद डेविड के सर्वोत्तम हित में है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें