फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: चोटिल पृथ्वी शॉ की 10 तस्वीरें, जो बयां कर रहीं इस खिलाड़ी का दर्द

Fri, 30 Nov 2018 06:27 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10

भारत के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 दिसंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ खेले जा रहे प्रैक्टिस मैच के दौरान उन्हें चोट लगी। बाएं पैर की एड़ी ऐसी मुड़ी कि फिर शॉ खड़े ही नहीं हो सके। अगली स्लाइड में देखिए दर्द से तड़पते शॉ की 10 तस्वीरें...

विज्ञापन

2 of 10
यह घटना सिडनी ग्राउंड पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI के खिलाफ जारी अभ्यास मैच के तीसरे दिन घटी। दरअसल, 19 वर्षीय पृथ्वी, जिन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 66 रनों की जोरदार पारी खेली खेली थी, फील्डिंग करते वक्त डीप मिडविकेट बाउंड्री पर कैच पकड़ने की कोशिश में चोटिल हो गए।
विज्ञापन

3 of 10
पृथ्वी की बाईं एड़ी में चोट लगी है। दरअसल, टीम इंडिया की पारी के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन का पहला विकेट लेने के लिए भारतीय टीम को इंतजार करना पड़ा

4 of 10
पारी के 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज मैक्स ब्रायंट ने आर अश्विन को ऊंचा शॉट खेला। गेंद सीधे मिडविकेट की ओर गई, जिसे लपकने के लिए पृथ्वी शॉ ने पूरा जोर लगाया
विज्ञापन

5 of 10
Prithvi Shaw
कैच लेने की चाहत और खुद को बाउंड्री लाइन के अंदर रखने की कोशिश में वे लड़खड़ा गए। गेंद को पकड़ते हुए सीम रेखा के पार होते समय गेंद अंदर नहीं फेंक सके। अंपायर ने इसे छक्का दे दिया।

विज्ञापन

6 of 10
इसके बाद टीम इंडिया का मेडिकल स्टॉफ तुरंत ही बाउंड्री पर दौड़ा हुआ पहुंचा, लेकिन जब प्राथमिक उपचार के बाद भी शॉ की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें कंधों के सहारे मैदान से बाहर ले जाया गया।
विज्ञापन

7 of 10
टीम फीजियो पैट्रिक फरहार्ट और एक अन्य के सहारे उन्हें उठाकर चेंजिंग रूम तक ले जाया गया। इसके बाद दर्द से कराह रहे पृथ्वी को स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया।

8 of 10
बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया कि मेडिकल टीम पृथ्वी शॉ की चोट का आंकलन कर रही है। पृथ्वी के दर्द का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता था कि वे अपने पैरों पर खड़े भी नहीं हो पा रहे थे।

9 of 10
हालांकि, कुछ देर बाद पृथ्वी शॉ की मेडिकल रिपोर्ट भी आ गई। खुद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने प्रेस रिलीज के जरिए इसकी जानकारी दी। बीसीसीआई ने कहा, 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ सिडनी में जारी एक चार दिवसीय अभ्यास मैच में एक कैच पकड़ने के दौरान शॉ को टखने में चोट आई है।'

बोर्ड ने कहा, "शुक्रवार सुबह शॉ की चोट की रिपोर्ट जारी हुई है और ऐसे में वह एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह दिसम्बर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। इस चोट से ठीक होने के लिए वह रिहेबिलिटेशन में जाएंगे।'
विज्ञापन

10 of 10
prithvi
अब देखना होगा कि 6 दिसंबर से शुरू होने जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय टीम सलामी बल्लेबाज के तौर पर किन खिलाड़ियों पर भरोसा जताती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें