फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: अक्षर-पटेल और रविंद्र-जडेजा मिलाकर बने भारत-न्यूजीलैंड के चार खिलाड़ी, ICC ने साझा की शानदार तस्वीर

Mon, 06 Dec 2021 02:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया जा रहा है। जडेजा दूसरा टेस्ट चोट की वजह से नहीं खेले थे। वहीं, रचिन ने कानपुर में टेस्ट डेब्यू किया था।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने न्यूजीलैंड को मुंबई में खेले गए दूसरे टेस्ट में 372 रन से हराकर सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। इस सीरीज में कई अविश्वसनीय पल भी देखने को मिले। कीवी गेंदबाज एजाज पटेल ने एक ही पारी में भारत के सभी 10 विकेट चटकाए। 
विज्ञापन


टेस्ट में कई ऐतिहासिक मौके देखने को मिले
रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल ने कई मौके पर अकेले दम पर विकेट लेकर मैच पलटा। साथ ही न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र कानपुर टेस्ट में विकेट पर जमे रहे और भारत को मैच नहीं जीतने दिया। भारत के रवींद्र जडेजा ने भी कानपुर टेस्ट में ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। 

आईसीसी ने शेयर की शानदार तस्वीर
अब सीरीज खत्म होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने एक शानदार तस्वीर साझा की है। इसमें इस टेस्ट सीरीज के चार हीरो एक साथ नजर आ रहे हैं। ये खिलाड़ी अक्षर पटेल, एजाज पटेल, रचिन रवींद्र और रवींद्र जडेजा हैं। इन्हें एक पंक्ति में खड़ा किया गया है। यह इन दोनों देशों के अच्छे खेल भावना को भी दर्शा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
एक पंक्ति में खड़े हैं चारों खिलाड़ी
जैसे अक्षर की जर्सी पर अक्षर लिखा है और उनके बगल में पटेल की जर्सी में एजाज हैं। वहीं, रचिन की जर्सी पर रचिन लिखा है और बगल में जडेजा रवींद्र की जर्सी में खड़े हैं। तो यह अक्षर-पटेल और रचिन-रवींद्र बन गए। इस मजेदार तस्वीर को बीसीसीआई ने भी शेयर किया है। रचिन और जडेजा दोनों की जर्सी नंबर भी एक जैसी है। दोनों 8 नंबर की जर्सी पहनते हैं।

फैंस को खूब पसंद आ रही है तस्वीर
इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया जा रहा है। जडेजा दूसरा टेस्ट चोट की वजह से नहीं खेले थे। वहीं, रचिन ने कानपुर में टेस्ट डेब्यू किया था। उनका नाम रचिन राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के नाम को मिलाकर रखा गया था। रचिन के माता-पिता को द्रविड़ और सचिन काफी पसंद थे।

एजाज ने टेस्ट में रचा इतिहास
वहीं, एजाज टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए। इससे पहले जिम लेकर और अनिल कुंबले टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लेने का करिश्मा कर पाए थे। एजाज ने दोनों पारी मिलाकर 14 विकेट लिए, जो कि भारत के खिलाफ किसी भी गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा विकेट है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें