फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: कानपुर टेस्ट के मुरीद हुए दिग्गज, टेस्ट क्रिकेट को बताया सर्वश्रेष्ठ, दोनों टीमों की हुई जमकर तारीफ

Tue, 30 Nov 2021 11:55 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेहद रोमांचक रहा। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम की पिच पर तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों को मदद मिली जबकि बल्लेबाजों को थोड़ा संघर्ष करना पड़ा। दोनों टीमों के बीच पांचवें दिन के अंत तक कड़ी टक्कर देखने को मिली।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेहद रोमांचक रहा। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम की पिच पर तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों को मदद मिली जबकि बल्लेबाजों को थोड़ा संघर्ष करना पड़ा। दोनों टीमों के बीच पांचवें दिन के अंत तक कड़ी टक्कर देखने को मिली। मैच का रोमांच ऐसा था कि हर ओवर में मैच का पासा पलटता रहा। यही कारण रहा कि इस मैच ने सभी की सांसे थमाए रखीं और फिर मैच के बाद हर किसी ने टेस्ट क्रिकेट के प्रारूप को सर्वश्रेष्ठ बताया। 

विज्ञापन


भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने टेस्ट क्रिकेट को परफेक्ट बताया। उन्होंने लिखा, 'एक परफेक्ट टेस्ट मैच! दोनों टीमों की तरफ से शानदार प्रदर्शन। साकारात्मक पहलू को देखें तो टीम इंडिया श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन के प्रदर्शन से खुश होगी।'



मैच के ओपनर मयंक अग्रवाल ने श्रेयस अय्यर के दोनों पारियों के प्रदर्शन की तारीफ़ की। उन्होंने लिखा, 'काफी करीब लेकिन फिर भी दूर। सभी का सराहनीय प्रयास। श्रेयस अय्यर का डेब्यू पर बेहतरीन प्रदर्शन।'
विज्ञापन




पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने मेहमानों (न्यूजीलैंड टीम) को आखिरी दिन के संघर्षपूर्ण प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, 'टेस्ट क्रिकेट सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट है। टेस्ट मैच बचाने के लिए न्यूजीलैंड की तरफ से दमदार प्रयास। मुंबई टेस्ट में एक जोरदार टक्कर की उम्मीद है।'



ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी टेस्ट मैच की जमकर सराहना की। उन्होंने लिखा, 'टेस्ट क्रिकेट कितना बेहतरीन है। पांच दिन, दोनों टीमों ने बेहतरीन क्रिकेट खेला जो ड्रॉ के साथ खत्म हुआ। इसीलिए हम इसे पसंद करते हैं। मुंबई में होने वाले दूसरे टेस्ट का इंतजार नहीं कर सकता।'
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें