पेप्सीको इंडिया नौ में से आठ आईपीएल टीमों के साथ तीन अप्रैल से शुरू हो रहे छठवें सत्र के लिए आधिकारिक शीतल पेय प्रदाता के रूप में जुड़ गया है।
ये टीमें दिल्ली डेयरडेविल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रायल चैलेंजर्स बंगलोर, पुणे वारियर्स इंडिया, द सनराइजर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब और मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स हैं।
इसके साथ ही दिल्ली डेयरडेविल्स पेप्सी और माउंटेन ड्यू केकेआर और पुणे वारियर्स पेप्सी, राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब ड्यू, चेन्नई सुपर किंग्स, द सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर सेवन अप से जुड़ेंगे।