फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन को क्रिकेट का आनंद लेने दें: सचिन

Fri, 11 Jan 2013 09:13 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल में अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपने बेटे अर्जुन के मुंबई की अंडर 14 टीम में चुने जाने से बेहद खुश हैं। उन्होंने क्रिकेटप्रेमियों से अपील की है कि वे अर्जुन को आम खिलाड़ी की तरह ही क्रिकेट का आनंद लेने दें।
विज्ञापन


सचिन ने कहा, 'हर माता पिता की तरह मैं भी अपने बेटे के टीम में चुने जाने से बेहद खुश और गौरवान्वित हूं। अर्जुन को उसके कड़े परिश्रम का फल मिला है। मुझे उम्मीद है कि लोग उसे टीम के सामान्य सदस्यों की तरह क्रिकेट जैसे बेहतरीन खेल का आनंद लेने देंगे।'

13 वर्षीय अर्जुन वेस्ट जोन लीग में भाग लेने के लिए मुंबई की 15 सदस्यीय टीम में चुना गया है। लीग गुजरात में 20 जनवरी से एक फरवरी तक खेली जाएगी। अर्जुन ने एक स्थानीय टूर्नामेंट में 124 रन बनाए थे जिससे उसे टीम में जगह बनाने में मदद मिली। अर्जुन ने मध्यम क्रम के बल्लेबाज और तेज गेंदबाज के रूप में खुद को साबित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें