फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक गोल्ड के लिए सहवाग ने लगाई 10 लाख की शर्त

Wed, 31 Aug 2016 10:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली`
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : getty
विज्ञापन
विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और ब्रिटेन के खेल पत्रकार पियर्स मॉर्गन के ट्विटर युद्ध में एक और अध्याय जुड़ गया है। रियो ओलंपिक में भारत के फीके प्रदर्शन के बाद भारतीय दिग्गज और ब्रिटिश पत्रकार के बीच ट्विटर पर तंज की जंग जारी है।
विज्ञापन


मॉर्गन ने पहले कहा था कि 1 अरब की आबादी वाला देश दो मेडल जीतने पर जमकर जश्न मना रहा है। इसके जवाब में सहवाग ने कहा कि क्रिकेट का जन्मदाता देश आज तक वर्ल्ड कप नहीं जीत पाया है और 1966 से फुटबॉल का विश्व कप भी नहीं जीत पाया।

अब मॉर्गन ने इस लड़ाई में एक और चैप्टर जोड़ दिया है। मॉर्गन ने सहवाग के सामने एक शर्त रखी हैं, जिसमें सहवाग के 1 मिलियन रुपए यानी 10 लाख रुपए दांव पर लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है शर्त, हारे तो किसे देंगे सहवाग पैसा

वीरेंद्र सहवाग - फोटो : getty
मॉर्गन ने शर्त लगाई है भारत के अगले ओलंपिक गोल्ड से पहले इंग्लैंड वनडे का वर्ल्ड कप जीतेगा। अगर ऐसा होता है तो सहवाग 10 लाख रुपए चैरिटी में देंगे। इससे पहले मॉर्गन ने गोल्ड लिखा था, मगर बाद में अपना ट्वीट हटाकर उन्होंने ‘एक और गोल्ड’ लिखा।
  Hi @virendersehwag, I bet you 1 million rupees to charity that England wins a ODI World Cup before India wins another Olympic Gold. Accept? — Piers Morgan (@piersmorgan) 30 August 2016


सहवाज ने ट्वीट पर मॉर्गन को जवाब दिया था कि हम उस देश से हैं, जो छोटी छोटी चीजों में भी खुशियां ढूंढ लेते हैं।

इसके बाद मॉर्गन ने कहा कि इंग्लैंड ने केविन पीटरसन की कप्तानी में 2007 का टी-20 विश्व कप जीता था और अगर वो खेल रहे होते तो आगे भी जीतते। जवाब में सहवाग ने ट्वीट किया पीटरसन दक्षिण अफ्रीकी मूल के खिलाड़ी हैं। अगर उनकी सफलता का जश्न इंग्लैंड मना सकती है तो भारतीयों की खुशी से क्या दिक्कत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें