2016 के टी-20 वर्ल्ड कप में मैन ऑफ द सीरीज रहे भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अब भी आईसीसी की टी-20 बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर बने हुए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ 1-0 से टी-20 सीरीज गंवाने के बाद भी कोहली नंबर वन पर कायम हैं।
कोहली के अलावा ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी टी-20 गेंदबाजों की सूची में टॉप-5 में वापसी की है। अश्विन सातवें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।
सबसे ज्यादा फायदा भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल को हुआ है। पहले वनडे में शतक जमाने वाले राहुल 67 स्थान की लंबी छलांग लगाकर 31वें स्थान पर पहुंच गए हैं।