फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान फिर हुआ शर्मसार: डोपिंग विवाद में फंसे मोहम्मद नवाज, पीसीबी की साख पर उठे सवाल; क्या है पूरा मामला?

Wed, 22 Apr 2026 05:35 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद आईसीसी ने जांच शुरू कर दी है। इस विवाद के चलते पीसीबी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और इंग्लैंड में उनका काउंटी अनुबंध भी रद्द हो गया है।

विज्ञापन
मोहम्मद नवाज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान टीम के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज इन दिनों एक गंभीर विवाद में घिर गए हैं। हाल ही में उनका डोप टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हलचल मच गई है। यह मामला कथित तौर पर रिक्रिएशनल ड्रग के इस्तेमाल से जुड़ा है और इसकी जांच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के एंटी-डोपिंग नियमों के तहत की जा रही है। 
विज्ञापन

पीसीबी ने शुरू की आंतरिक जांच
आईसीसी ने इस बारे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को सूचित कर दिया है, जिसके बाद पीसीबी ने भी अपनी आंतरिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो ने बोर्ड के एक प्रवक्ता के हवाले से बताया कि, पूरे मामले की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है और इसके नतीजे जल्द ही आईसीसी को सौंपे जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सैंपल इसी साल हुए टी20 विश्व कप के दौरान लिया गया था, जहां नवाज ने पाकिस्तान के लिए सभी सात मैच खेले थे। उस टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन औसत रहा। उन्होंने 15 रन बनाए और सात विकेट हासिल किए।

मोहम्मद नवाज - फोटो : ANI
सरे के साथ करार रद्द हुआ
इस पूरे घटनाक्रम का सबसे बड़ा असर उनके करियर पर देखने को मिल रहा है। इंग्लैंड के प्रतिष्ठित सरे काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ उनका टी20 ब्लास्ट खेलने का करार अब रद्द हो गया है। गौरतलब है कि कुछ हफ्ते पहले ही पीसीबी ने उन्हें इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दिया था और सरे क्लब जल्द ही उनके साथ आधिकारिक करार की घोषणा करने वाला था। टी20 ब्लास्ट, जो 26 मई से 18 जुलाई तक खेला जाना है, उसमें नवाज की भागीदारी अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है। क्लब ने इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है, लेकिन अंदरूनी सूत्रों के अनुसार जांच लंबित होने के कारण यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

पीएसएल में मुल्तान सुल्तांस का हैं हिस्सा
फिलहाल मोहम्मद नवाज पाकिस्तान सुपर लीग में मल्तान सुल्तांस की ओर से खेल रहे हैं और हाल ही में उन्होंने एक मैच में तीन ओवर गेंदबाजी की, लेकिन कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। हालांकि, इस विवाद का साया उनके प्रदर्शन और मानसिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। अब सभी की नजरें आईसीसी की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, क्योंकि यदि नवाज दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें लंबा प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है, जो उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए बड़ा झटका साबित होगा। वहीं, अगर वे निर्दोष साबित होते हैं, तो यह उनके लिए राहत की खबर होगी और वे दोबारा अपने क्रिकेट करियर पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें