सोशल मीडिया पर आए दिन कई हैरतअंगेज वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों कुछ ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा यह वीडियो जिम्बाब्वे का है, जहां एक रेस्तरां में कई लोग आराम से खाना खा रहे थे। रोज की तरह सबकुछ ठीक चल रहा था तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखने के बाद वहां बैठे सभी लोग दंग रह गए। इस रेस्तरां में अचानक करीब 12 फीट लंबा मगरमच्छ अंदर आ गया। मगरमच्छ को देखते ही रेस्तरां में बैठे लोग दहशत में आ गए। मगरमच्छ को देखते हुए लोगों की सांसें अटक गई। इस दौरान मगरमच्छ धीरे धीरे आगे बढ़ रहा था। थोड़ी देर बाद वह सोफे की तरफ बढ़ा और वहां जाकर बैठ गया। सोशल मीडिया पर मगरमच्छ की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।