फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BBL 2021: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलियाई लीग में शामिल अपने इन तीन खिलाड़ियों को वापस बुलाया

Mon, 17 Jan 2022 07:14 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बिग बैश लीग (बीबीएल) में शामिल अपने तीन खिलाड़ियों को स्वदेश वापस बुला लिया है। हारिस रउफ, फखर जमान और शादाब खान इन दिनों ऑस्ट्रेलिया की टी-20 लीग में खेल रहे हैं।
विज्ञापन
हारिस रउफ - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बिग बैश लीग (बीबीएल) में शामिल अपने तीन खिलाड़ियों को स्वदेश वापस बुला लिया है। हारिस रउफ, फखर जमान और शादाब खान इन दिनों ऑस्ट्रेलिया की टी-20 लीग में खेल रहे हैं। पीसीबी ने अपने इन तीनों खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की तैयारियों से जुड़ने के लिए वापस बुलाया है।  

विज्ञापन


फखर जमान ने ब्रिस्बेन हीट का साथ छोड़ दिया है जिसने फ्रेंचाइज़ी की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं, क्योंकि पाकिस्तानी क्रिकेटर को 31 दिसंबर को टॉम एबल के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था और उन्होंने इसके बाद सिर्फ एक ही मैच खेला।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिस्बेन हीट की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "दुर्भाग्य से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की कि उसने बीबीएल के मौजूदा सीजन में शामिल फखर समेत सभी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खेलने की अनुमति को रद्द कर दिया है, और उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग की तैयारी के लिए तुरंत लौटने के लिए कहा है।"
विज्ञापन


बयान में आगे कहा गया, "हम निराश हैं कि वह हमारे लिए नहीं खेल पाएगा और वह निराश है कि उसे हमारे लिए कुछ और मैच खेल पाने का मौका नहीं मिलेगा। उसने हमें प्रशंसकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देने और टीम को शेष तीन मैचों के लिए शुभकामनाएं देने के लिए कहा।"
विज्ञापन


इससे पहले, अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने भी अपने अंतरराष्ट्रीय कर्तव्यों के कारण एडिलेड स्ट्राइकर्स का साथ छोड़ दिया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें