फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्बाब्वे के इनकार के बाद बांग्लादेश को मनाने में जुटा पाक

Fri, 15 May 2015 04:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को पाकिस्तान के कराची में हुए बम ब्लास्ट के बाद एक ओर जहां आतंकी हमले से आशंकित जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने पाक में क्रिकेट सीरीज करने से साफ इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान ने इस बार बांग्लादेश क्रिकेट से उम्मीद जताई है कि वह पाकिस्तान आकर क्रिकेट सीरीज खेलें।

शुक्रवार को जिम्बाब्वे क्रिकेट की ओर से आधिकारिक रुप से पाक में क्रिकेट खेलने को लेकर अपनी स्थिति बताने के बाद पीसीबी ने अपना रुख बांग्लादेश की ओर से कर दिया है।

पीसीबी के अध्यक्ष शहरयार ने पत्रकारों को बताया कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से कुछ समय पहले इस बारे में बात की जा चुकी है और अगर वे चाहे तो अंडर 19 या महिला टीम का भी पाकिस्तान में क्रिकेट दौरा करा सकते है।
विज्ञापन


शहरयार ने आगे कहा कि इसी  महीने पाकिस्तान ने बांग्लादेश में टेस्ट, वनडे और टी-20 क्रिकेट सीरीज खेली। जिसमें स्टेडियम में बांग्लादेशी दर्शकों का अपनी टीम को भरपूर समर्थन इस बात को दर्शाता है कि वहां क्रिकेट को लेकर अभी भी जुनून है।

इस लिहाज से अगर बांग्लादेश पाकिस्तान आकर क्रिकेट सीरीज खेले तो उन्हें पूरी उम्मीद है कि यहां भी बांग्लादेशी फेंस का उतना ही क्रज होगा जितना उन मैचों में था।

इसके अलावा उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के साथ भी अपने समझौते की पूरी संभावना जताई है। शहरयार ने कहा कि भारत सरकार और बीसीसीआई की ओर से पीसीबी को सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें