फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की मौत पर रोते लोग अचानक लगाने लगे ठहाके

Fri, 15 May 2015 01:07 PM IST
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरऊपुर के पास गुरुवार सुबह हादसे में जान गंवाने वाले अधेड़ को गफलत में अपने परिवार का सदस्य समझकर कुछ लोगों ने दो घंटे तक मातम मनाया। असलियत सामने आने पर ये लोग खुशी-खुशी घर लौट गए।
विज्ञापन


पुरऊपुर के पास गुरुवार सुबह बस की चपेट में आने से साइकल सवार अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने जेब से मिली डायरी के जरिये अधेड़ की पहचान फूलपुर थानाक्षेत्र के भोगवार गांव निवासी शोभनाथ यादव के रूप में की और सूचना परिवार वालों को दे दी। शव सड़क के किनारे पड़ा था।

इसी बीच किसी ने उसकी पहचान फूलपुर थानाक्षेत्र के अरवासी निवासी राम कैलाश के रूप में करके उनके परिवार वालों को मौत की सूचना दे दी। राम कैलाश सतहरिया स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। उसका हुलिया और पहनावा भी मृतक से मेल खा रहा था।
विज्ञापन


जिस वक्त हादसा हुआ, उसी वक्त वह रोज फैक्ट्री से साइकल से घर भी जाता है। सूचना पर राम कैलाश के परिवार और गांव की तमाम महिलाएं और पुरुष रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। लोग दो घंटे तक रोते-बिलखते रहे, तभी शोभनाथ के परिवार के लोग भी पहुंच गए। तब राम कैलाश के परिवार के लोगों को पता चला कि शव रामकैलाश का नहीं, किसी और का है। फिर वे लोग चेहरे पर मुस्कान लिए घर लौट गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें