'अगर वे हाथ नहीं मिलाना चाहते, तो..'
लाहौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोहसिन नकवी ने कहा, 'हमारा विश्वास आज भी वही है। खुद प्रधानमंत्री ने मुझसे दो बार कहा है कि खेल में राजनीति नहीं आनी चाहिए। शुरू से ही हमारा रुख रहा है कि क्रिकेट और राजनीति अलग रहने चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, 'अगर वे हाथ नहीं मिलाना चाहते, तो हमें भी इसकी कोई खास इच्छा नहीं है। भारत के साथ जो भी होगा, वह बराबरी के स्तर पर होगा। ऐसा नहीं हो सकता कि वे कुछ और करें और हम पीछे हट जाएं ऐसा बिल्कुल नहीं होगा।'