फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs AFG Controversy: पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने अफगानिस्तान को दी चेतावनी, बोले- आईसीसी से शिकायत करूंगा

Thu, 08 Sep 2022 08:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक्शन लिया है। पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने इस घटना पर बयान दिया है। उन्होंने कहा- आप क्रिकेट के साथ गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं कर सकते। आप नहीं चाहते कि क्रिकेट में ऐसी चीजें हों।
विज्ञापन
रमीज राजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एशिया कप मुकाबले में विवाद देखने को मिला। दोनों देशों के खिलाड़ी मैच के दौरान और मैच के बाद दर्शक भिड़ गए थे। दरअसल, पाकिस्तान ने कड़े मुकाबले में अफगानिस्तान को एक विकेट से हरा दिया था। 20वें ओवर में जाकर पाकिस्तान ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के दर्शकों के बीच जमकर झड़प हुई थी। अफगानी फैन्स पाकिस्तानी लोगों पर कुर्सियां फेंकते दिखे थे।
विज्ञापन

अब इस घटना पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक्शन लिया है। पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने इस घटना पर बयान दिया है। उन्होंने कहा- आप क्रिकेट के साथ गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं कर सकते। आप नहीं चाहते कि क्रिकेट में ऐसी चीजें हों। हम आईसीसी को पत्र लिखेंगे। हम इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे। हमसे जो हो सकेगा हम करेंगे, क्योंकि मैदान में दृश्य वास्तव में खराब थे और ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।

रमीज ने कहा- जीत या हार खेल का हिस्सा है। यह एक शानदार मैच था, लेकिन आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो आप क्रिकेट खेलने वाले देश के रूप में विकसित नहीं हो सकते। इसलिए, हम निश्चित रूप से (आईसीसी को) एक पत्र लिखेंगे और हम अपनी चिंता जाहिर करेंगे।

रमीज ने कहा कि पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को भी खतरा हो सकता था। उन्होंने कहा- वे हमारे प्रशंसक हैं। कुछ भी हो सकता था। हमारी क्रिकेट टीम को खतरा हो सकता था। हम सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

एशिया कप के सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान ने बुधवार (सात सितंबर) को अफगानिस्तान को एक विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ उसने फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। फाइनल में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 126 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 19.2 ओवर में नौ विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

पाकिस्तान को जीत के लिए आखिरी ओवर में 11 रन बनाने थे और उसके हाथ में सिर्फ एक विकेट थे। नसीम शाह ने 20वें ओवर में फजहलहक फारूकी के शुरुआती दो गेंदों पर छक्के लगा दिए। उन्होंने अपनी टीम को पांचवीं बार फाइनल में पहुंचाया। पाकिस्तान 2014 के बाद पहली बार एशिया कप के फाइनल में खेलेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें