फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: बिस्माह मारूफ ने छोड़ी पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, टी20 विश्व कप में मिली थी एक ही जीत

Wed, 01 Mar 2023 03:53 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मारूफ ने 64 टी20 मैचों में पाकिस्तानी टीम की कप्तानी की। इस दौरान पाकिस्तान को 27 मैचों में जीत मिली थी। वहीं, उन्होंने 34 वनडे मैचों में टीम का नेतृत्व किया। इस दौरान 16 में जीत हासिल हुई।
विज्ञापन
बिस्माह मारूफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की अनुभवी खिलाड़ी बिस्माह मारूफ ने महिला टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने यह फैसला दक्षिण अफ्रीका में हुए महिला टी20 विश्व कप में टीम के सिर्फ मैच जीतने पर किया। पाकिस्तानी टीम को ग्रुप बी में भारत के खिलाफ हार मिली थी। उसे इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने भी हराया था। सिर्फ एक जीत आयरलैंड के खिलाफ मिली थी। पाकिस्तान ग्रुप में चौथे स्थान पर रहा था।
विज्ञापन


बिस्माह मारूफ ने मंगलवार (28 फरवरी) देर रात ट्विटर पर कप्तानी छोड़ने का एलान किया। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन नजम सेठी से कहा कि वह बतौर खिलाड़ी टीम के लिए उपलब्ध रहेंगी। पीसीबी द्वारा जारी एक बयान में 31 वर्षीय मारूफ ने कहा, "अपने देश की कप्तानी करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं खुद को भाग्यशाली महसूस करती हूं कि मैंने अविश्वसनीय और मेहनती क्रिकेटरों का नेतृत्व किया है।"

बिस्माह मारूफ - फोटो : सोशल मीडिया
कप्तानी में मारूफ का रिकॉर्ड
मारूफ ने 64 टी20 मैचों में पाकिस्तानी टीम की कप्तानी की। इस दौरान पाकिस्तान को 27 मैचों में जीत मिली थी। वहीं, उन्होंने 34 वनडे मैचों में टीम का नेतृत्व किया। इस दौरान 16 में जीत हासिल हुई। मारूफ की कप्तानी में सिर्फ इसी साल नहीं, बल्कि पिछले महिला टी20 विश्व कप (2020) में भी टीम को सिर्फ एक जीत मिली थी।

मारूफ 2016 में बनी थीं कप्तान
मारूफ को सना मीर की जगह 2016 में टी20 टीम की कप्तानी मिली थी। तब पाकिस्तान ने टी20 और वनडे में अलग-अलग कप्तान रखने का फैसला किया था। सना मीर के पास वनडे की कप्तानी थी। इसके बाद मीर को 2017 में वनडे की कप्तानी से भी हटा दिया गया। मारूफ को टी20 के बाद वनडे की भी कप्तानी मिल गई।
विज्ञापन

बिस्माह मारूफ - फोटो : सोशल मीडिया
नजम सेठी ने बिस्माह को दी बधाई
नजम सेठी ने कहा, ''मैं राष्ट्रीय महिला टीम की कप्तान के रूप में बिस्माह मारूफ को उनकी सेवाओं के लिए बधाई और धन्यवाद देता हूं। वह लाखों लड़कियों के लिए एक प्रेरणा रही हैं। अपने समर्पण और कड़ी मेहनत से उन्होंने दिखाया है कि महिलाएं अपने जुनून और सपनों को पूरा कर सकती हैं।''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें