वहाब रियाज और शोएब मलिक जैसे सीनियर खिलाड़ियों को पिछले साल की तरह इस बार भी अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची में जगह नहीं मिली है। पीसीबी ने युवा बल्लेबाज हैदर अली और तेज गेंदबाज नसीम शाह को भी उदीयमान वर्ग की अनुबंध सूची से हटा दिया है। पीसीबी ने सभी चार श्रेणियों के खिलाड़ियों के मासिक वेतन में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की भी घोषणा की। सभी प्रारूपों की मैच फीस भी समान कर दी गई है। पहले प्रत्येक प्रारूप में खिलाड़ी की श्रेणी के अनुसार मैच फीस भिन्न होती थी।
बोर्ड ने कहा, 'लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। बी, सी और उदीयमान श्रेणी के लिए टेस्ट, वनडे और टी-20 प्रारूप में मैच फीस बढ़ा दी गई है ताकि सभी खिलाड़ियों को समान मैच फीस मिले।' यह अनुबंध 12 महीने के लिए है जो एक जुलाई 2021 से 30 जून 2022 तक चलेगा। पाकिस्तान के वर्ष 2021-22 के लिए केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटरों की सूची इस प्रकार है।