फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs DC Playing 11: खराब शुरुआत से उबरना चाहेगी चेन्नई, क्या दिल्ली करेगी पलटवार? संभावित-11 और लाइव डिटेल्स

Sat, 11 Apr 2026 01:11 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

CSK vs DC Playing 11 Prediction : चेन्नई सुपर किंग्स खराब शुरुआत के बाद वापसी की तलाश में है, जहां ओपनिंग जोड़ी का प्रदर्शन टीम के लिए निर्णायक होगा। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स पिछली गलतियों से सीखकर संतुलित खेल दिखाना चाहेगी, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक बन सकता है। आज दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

विज्ञापन
चेन्नई बनाम दिल्ली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। जहां चेन्नई अपनी खराब शुरुआत से उबरने की कोशिश में है, वहीं दिल्ली भी पिछले मैच की गलतियों से सबक लेकर वापसी करना चाहेगी।
विज्ञापन

संजू-गायकवाड़ - फोटो : ANI
ओपनिंग जोड़ी पर टिकी उम्मीदें
चेन्नई की सबसे बड़ी चिंता उनकी ओपनिंग जोड़ी रही है। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ अब तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। दोनों के बीच साझेदारियां 14, 14 और नौ रन की रही हैं, जो टीम के लिए परेशानी का कारण बनी हैं। अगर यह जोड़ी चलती है, तो चेन्नई का पूरा बल्लेबाजी क्रम मजबूत हो सकता है। इससे शिवम दुबे को स्पिन के खिलाफ खुलकर खेलने का मौका मिलेगा और डेवाल्ड ब्रेविस के लिए भी मंच तैयार होगा, जो इस मैच में वापसी कर सकते हैं।

कुलदीप-मिलर - फोटो : IANS
दिल्ली की अपनी चुनौती
दिल्ली कैपिटल्स भी दबाव में है। पिछले मैच में डेविड मिलर का आखिरी ओवर में लिया गया फैसला टीम पर भारी पड़ा। उन्होंने जोखिम लेते हुए बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे और टीम को हार का सामना करना पड़ा। अब दिल्ली को अपने फैसलों में संतुलन लाना होगा, क्योंकि इस टूर्नामेंट में गलतियों की गुंजाइश बहुत कम है।

डेवाल्ड ब्रेविस - फोटो : ANI
टीम अपडेट
चेन्नई के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि महेंद्र सिंह धोनी अभी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं और इस मैच में उनके खेलने की संभावना कम है। हालांकि ब्रेविस की वापसी करीब है और अगर वह फिट होते हैं, तो टीम में बदलाव हो सकता है। दिल्ली की बात करें तो नीतीश राणा अब तक खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। ऐसे में आशुतोष शर्मा को मौका मिल सकता है।

सरफराज-कुलदीप-अक्षर - फोटो : ANI
इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
चेन्नई के लिए सरफराज खान शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने तीन पारियों में 99 रन 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं और मिडिल ऑर्डर में टीम को मजबूती दी है। वहीं, दिल्ली के लिए अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी अहम होगी। ये दोनों गेंदबाज बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं देते और टी20 क्रिकेट में यह बहुत बड़ी ताकत बन चुकी है।

दिल्ली बनाम चेन्नई - फोटो : ANI
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा/प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, मैट हेनरी, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।

दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा/आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, डेविड मिलर, अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
विज्ञापन

दिल्ली बनाम चेन्नई - फोटो : ANI
हम यहां आपको चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच 11 अप्रैल यानी शनिवार को खेला जाएगा।

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा।

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा। 

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें