फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs RCB Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को 24 रन से हराया, सिराज ने झटके चार विकेट

Thu, 20 Apr 2023 07:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

खास बातें

IPL RCB vs PBKS 2023 Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल 2023 में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है। मोहाली में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 174 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब की टीम 150 रन ही बना सकी और 24 रन से मैच हार गई।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:03 PM, 20-Apr-2023

आरसीबी ने पंजाब को 24 रन से हराया

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को 24 रन से हरा दिया है। इस मैच में आरसीबी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की थी। कोहली और प्लेसिस ने 137 रन की साझेदारी की। दोनों के अर्धशतकों के चलते आरसीबी ने चार विकेट खोकर 174 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब की टीम 18.2 ओवर में 150 रन ही बना सकी और मैच 24 रन से हार गई। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा प्रभसिमरन सिंह ने बनाए। वहीं, जीतेश शर्मा ने 41 रन की पारी खेली।

पंजाब के लिए हरप्रीत बराड़ ने दो और अर्शदीप, नाथन एलिस ने एक-एक विकेट लिए। आरसीबी के लिए सिराज ने चार विकेट लेकर कमाल किया। हसरंगा को दो, वेन पार्नेल और हर्षल पटेल को एक-एक विकेट मिला।

इस मैच में जीत के साथ ही आरसीबी की टीम छह अंकों के साथ पांचवें स्थान पर आ गई है। वहीं, पंजाब की टीम सातवें स्थान पर खिसक गई है। दोनों टीमों के पास छह मैच में छह अंक हैं।

06:58 PM, 20-Apr-2023

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब का नौवां विकेट गिरा

149 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का नौवां विकेट गिरा है। सिराज ने नाथन एलिस को सटीक यॉर्कर पर बोल्ड किया। एलिस ने दो गेंद में एक रन बनाए। अब जीतेश शर्मा के साथ अर्शदीप सिंह क्रीज पर हैं। पंजाब को जीत के लिए आखिरी दो ओवर में 25 रन की जरूरत है, लेकिन इस टीम का एक ही विकेट बचा हुआ है। जीतेश शर्मा पर अपनी टीम को जीत दिलाने की दारोमदार है।

06:55 PM, 20-Apr-2023

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब का आठवां विकेट गिरा

147 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का आठवां विकेट गिरा है। मोहम्मद सिराज ने हरप्रीत बराड़ को क्लीन बोल्ड किया है। बराड़ ने 13 गेंद में 13 रन बनाए। अब जीतेश शर्मा और नाथन एलिस क्रीज पर हैं। पंजाब के लिए यह मैच जीतना अब मुश्किल होगा।

विज्ञापन
06:46 PM, 20-Apr-2023

PBKS vs RCB Live Score: 16 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 138/7

जीतेश शर्मा ने तेजी से रन बनाकर मैच में अपनी टीम की वापसी कराई है। उन्होंने आठवें विकेट के लिए हरप्रीत बराड़ के साथ बहुत ही उपयोगी साझेदारी की है। 16 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 138/7 है। आखिरी चार ओवर में जीत के लिए पंजाब को 37 रन की जरूरत है।

06:31 PM, 20-Apr-2023

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब का सातवां विकेट गिरा

106 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का सातवां विकेट गिरा है। शाहरुख खान पांच गेंद में सात रन बनाकर आउट हो चुके हैं। वनिंदू हसरंगा ने उन्हें विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों स्टंप आउट कराया। अब जीतेश शर्मा के साथ हरप्रीत बराड़ क्रीज पर हैं। 14 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर सात विकेट पर 114 रन है।

विज्ञापन
06:23 PM, 20-Apr-2023

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब का छठा विकेट गिरा

97 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का छठा विकेट गिरा है। प्रभसिमरन सिंह 30 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के और तीन चौके लगाए। वेन पार्नेल ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब जीतेश शर्मा के साथ शाहरुख खान क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर छह विकेट पर 103 रन है।

06:14 PM, 20-Apr-2023

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौटी

76 रन के स्कोर पर पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। कप्तान सैम करन 12 गेंद में 10 रन बनाकर रन आउट हो चुके हैं। वनिंदू हसरंगा ने उन्हें रन आउट किया। अब प्रभसिमरन सिंह के साथ जीतेश शर्मा क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर पांच विकेट पर  रन है।

05:58 PM, 20-Apr-2023

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब का स्कोर 50 रन के पार

चार विकेट के नुकसान पर पंजाब किंग्स का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। कप्तान सैम करन और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर हैं। दोनों को बड़ी साझेदारी कर अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जाना होगा। आठ ओवर के बाद पंजाब का स्कोर चार विकेट पर 56 रन है।

05:53 PM, 20-Apr-2023

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब का चौथा विकेट गिरा

43 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का चौथा विकेट गिर चुका है। हरप्रीत भाटिया नौ गेंद में 13 रन बनाकर रन आउट हो गए। प्रभसिमरन सिंह के साथ गलतफहमी के चलते उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा। अब प्रभसिमरन के साथ कप्तान सैम करन क्रीज पर हैं। इस मैच में पंजाब की टीम काफी पिछड़ चुकी है और यहां से जीत हासिल करना इस टीम के लिए मुश्किल होगा। पावरप्ले खत्म होने के बाद पंजाब का स्कोर 49/4 है।

05:42 PM, 20-Apr-2023

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब का तीसरा विकेट गिरा

27 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का तीसरा विकेट गिरा है। इस सीजन का पहला मैच खेल रहे लियम लिविंगस्टोन चार गेंद में दो रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहम्मद सिराज ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। सिराज ने इस मैच में दो विकेट लिए हैं दोनों बार रिव्यू लेने के बाद उन्हें विकेट मिला है। अब पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह और हरप्रीत भाटिया क्रीज पर हैं।

05:37 PM, 20-Apr-2023

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब का दूसरा विकेट गिरा

20 रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का दूसरा विकेट गिरा है। मैथ्यू शॉर्ट सात गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। वनिंदू हसरंगा ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब प्रभसिमरन सिंह के साथ लियम लिविंगस्टोन क्रीज पर हैं। तीन ओवर के बाद पंजाब का स्कोर दो विकेट पर 27 रन है।

05:27 PM, 20-Apr-2023

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब का पहला विकेट गिरा

चार रन के स्कोर पर पंजाब किंग्स का पहला विकेट गिरा है। अथर्व ताइदे चार रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहम्मद सिराज ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब प्रभसिमरन सिंह के साथ मैथ्यू शॉर्ट क्रीज पर हैं। एक ओवर के बाद पंजाब का स्कोर एक विकेट पर नौ रन है।

05:24 PM, 20-Apr-2023

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब की बल्लेबाजी शुरू

175 रन के स्कोर का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। प्रभसिमरन सिंह और अथर्व ताइदे ने पारी की शुरुआत की है। वहीं, मोहम्मद सिराज आरसीबी के लिए पहला ओवर कर रहे हैं।

05:08 PM, 20-Apr-2023

PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी ने चार विकेट पर 174 रन बनाए

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 174 रन बनाए हैं। आरसीबी के लिए विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने 137 रन की शानदार साझेदारी की। इन दोनों ने कुल 97 गेंदों का सामना किया। हालांकि, इस जोड़ी के आउट होने के बाद अंत में कोई तेजी से रन नहीं बना पाया और आरसीबी की टीम 200 का आंकड़ा नहीं छू सकी। अंत में सैम करन और अर्शदीप सिंह ने अच्छी गेंदबाजी की और आरसीबी को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।

05:01 PM, 20-Apr-2023

PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी का चौथा विकेट गिरा

163 रन के स्कोर पर आरसीबी का चौथा विकेट गिरा है। दिनेश कार्तिक पांच गेंद में सात रन बनाकर आउट हो चुके हैं। अर्शदीप सिंह ने उन्हें अथर्व ताइदे के हाथों कैच कराया। अब महिपाल लोमरोर के साथ शाहबाज अहमद क्रीज पर हैं। 19 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर चार विकेट पर 163 रन है।

04:52 PM, 20-Apr-2023

PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी का तीसरा विकेट गिरा

151 रन के स्कोर पर आरसीबी की टीम का तीसरा विकेट गिरा है। फाफ डुप्लेसिस 56 गेंद में 84 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। नाथन एलिस ने उन्हें सैम करन के हाथों कैच कराया। प्लेसिस ने अपनी पारी में पांच चौके और पांच छक्के लगाए। अब महिपाल लोमरोर और दिनेश कार्तिक क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर तीन विकेट पर 154 रन है।

04:49 PM, 20-Apr-2023

PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा

137 रन के स्कोर पर ही आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा है। ग्लेन मैक्सवेल पहली ही गेंद पर आउट हो चुके हैं। हरप्रीत बराड़ ने उन्हें अथर्व ताइदे के हाथों कैच कराया। मैक्सवेल अपना खाता भी नहीं खोल पाए। हरप्रीत बराड़ ने दे गेंद में दो विकेट लेकर आरसीबी के बड़ा स्कोर बनाने की उम्मीदों को झटका दिया है।

04:46 PM, 20-Apr-2023

PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी का पहला विकेट गिरा

137 रन के स्कोर पर आरसीबी का पहला विकेट गिरा है। हरप्रीत बराड़ ने उन्हें विकेटकीपर जीतेश शर्मा के हाथों कैच कराया। कोहली ने 47 गेंद में 59 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। अब प्लेसिस के साथ मैक्सवेल क्रीज पर हैं।

04:31 PM, 20-Apr-2023

PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी का स्कोर 15 ओवर में 130/0

आरसीबी के कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 40 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए। 15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी नुकसान के 130 रन है। वहीं, प्लेसिस के पास शतक लगाने का भी मौका है।

04:19 PM, 20-Apr-2023

PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी का स्कोर 100 रन के पार

विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। 12 ओवर में इस टीम ने बिना कोई विकेट खोए 103 रन बना लिए हैं। प्लेसिस का अर्धशतक हो चुका है। वहीं, कोहली भी अर्धशतक के करीब हैं। इस मैच में आरसीबी की टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है।

04:16 PM, 20-Apr-2023

PBKS vs RCB Live Score: फाफ डुप्लेसिस का अर्धशतक

फाफ डुप्लेसिस ने 31 गेंद में अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। आईपीएल में यह उनका 29वां अर्धशतक है। उनकी शानदार पारी के चलते आरसीबी का स्कोर 11 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 98 रन है।

04:11 PM, 20-Apr-2023

PBKS vs RCB Live Score: कोहली और डुप्लेसिस के बीच शानदार साझेदारी

विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस के बीच शानदार साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं और अपने अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं। वहीं, आरसीबी का स्कोर बिना नुकसान 100 रन के करीब पहुंच गया है।

03:53 PM, 20-Apr-2023

PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी का स्कोर 50 रन के पार

आरसीबी का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन के पार जा चुका है। कोहली और प्लेसिस दोनों अच्छी लय में दिख रहे हैं। पावरप्ले में आरसीबी की टीम ने बिना कोई विकेट खोए 59 रन बनाए हैं।

03:48 PM, 20-Apr-2023

PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी की अच्छी शुरुआत

विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस की जोड़ी ने एक बार फिर आरसीबी को अच्छी शुरुआत दी है। दोनों तेज गति से रन बना रहे हैं और अपनी टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं। बिना किसी नुकसान के आरसीबी का स्कोर 40 रन के पार जा चुका है।

03:29 PM, 20-Apr-2023

PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू

मोहाली में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने पारी की शुरुआत की है। वहीं, पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने पहला ओवर किया। एक ओवर का खेल खत्म होने के बाद आरसीबी का स्कोर बिना किसी नुकसान के पांच रन है।

03:07 PM, 20-Apr-2023

PBKS vs RCB Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), फाफ डुप्लेसिस, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, सुयश प्रभुदेसाई, हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज।
सब्सटीट्यूट्सः व्यास विजयकुमार, डेविड विली, कर्ण शर्मा, आकाश दीप, अनुज रावत।

पंजाब किंग्स: अथर्व ताइदे, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत सिंह भाटिया, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, नाथन एलिस, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
सब्सटीट्यूट्सः प्रभसिमरन सिंह, मोहित राठी, शिवम सिंह, ऋषि धवन, सिकंदर रजा।


03:03 PM, 20-Apr-2023

PBKS vs RCB Live Score: पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब के नियमित कप्तान शिखर धवन इस मैच के लिए भी फिट नहीं हैं। उनकी जगह सैम करन कप्तानी कर रहे हैं। वहीं, आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस भी इस मैच के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं। वह बल्लेबाजी के लिए आएंगे, लेकिन दूसरी पारी में उनकी जगह इंपैक्ट प्लेयर के रूप में किसी गेंदबाज को लाया जाएगा, वह फील्डिंग करने के लिए फिट नहीं हैं। उनकी जगह विराट कोहली इस मैच में कप्तानी कर रहे हैं। लियम लिविंगस्टोन इस मैच में पंजाब के लिए खेल रहे हैं।

02:52 PM, 20-Apr-2023

PBKS vs RCB Live Score: तीन मैच हार चुकी है आरसीबी की टीम

आरसीबी के लिए यह टूर्नामेंट कुछ खास नहीं रहा है। पहले मैच में इस टीम ने मुंबई को आठ विकेट से हराया था। हालांकि, इसके बाद कोलकाता के खिलाफ उन्हें 81 रन से हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ के खिलाफ मैच में भी आरसीबी को एक विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली को 23 रन से हराकर इस टीम ने इस सीजन दूसरी जीत दर्ज की,लेकिन अगले मैच में फिर इस टीम को चेन्नई के खिलाफ आठ रन से हार का सामना करना पड़ा। 

02:39 PM, 20-Apr-2023

PBKS vs RCB Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को 24 रन से हराया, सिराज ने झटके चार विकेट

आईपीएल में आज पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से है। आरसीबी की टीम पांच में से तीन मैच हार चुकी है और इस मैच में जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। वहीं, पंजाब की कोशिश चौथी हासिल करने की होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें