पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीमें ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन की लय को क्वालिफायर-1 में भी बरकरार रखना चाहेंगी। वैसे तो अंक तालिका में शीर्ष दो में रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलते हैं, लेकिन पंजाब और आरसीबी दोनों की ही नजरें सीधे खिताबी मुकाबले में जगह बनाने पर होंगी। पंजाब ग्रुप चरण में पहले और आरसीबी दूसरे स्थान पर रही थी।
11 साल बाद प्लेऑफ में पहुंची है पंजाब
पंजाब किंग्स ने 2014 के बाद पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाई है। इसका श्रेय अय्यर और मुख्य कोच रिकी पोंटिंग की जोड़ी को जाता है जिन्होंने टीम की संस्कृति को बदलकर उसे नया स्वरूप प्रदान किया। दूसरी ओर, आरसीबी को नॉकआउट चरण में कई बार हार का सामना करना पड़ा तथा इस बार वह खिताब के सूखे को खत्म करने की उम्मीद कर रही है। उनके अपने शब्दों में खिताब के दोनों दावेदारों के लिए काम अभी आधा ही हुआ है।
चहल कर पाएंगे वापसी?
प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य की सलामी जोड़ी ने अय्यर और जोश इंगलिस जैसे खिलाड़ियों के लिए मंच तैयार किया है। फिनिशर शशांक सिंह ने लगातार अपने खेल में सुधार किया है जबकि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस ने बल्ले से अपनी क्षमता का पता लगाकर बल्लेबाजी को और अधिक मजबूत बना दिया है। पंजाब के लिए चिंता का विषय गेंदबाजी विभाग है, विशेषकर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन के जाने के बाद, जो राष्ट्रीय टीम की तरफ से खेलने के लिए स्वदेश लौट गए हैं। यानसेन ने पावरप्ले और डेथ ओवरों में महत्वपूर्ण ओवर फेंके और टीम को निश्चित रूप से उनकी कमी खलेगी। काइल जैमीसन ने आपने पहले मैच में कुछ उम्मीद जगाई है, लेकिन उन्हें प्रभाव छोड़ने के लिए बेहतर गेंदबाजी करनी होगी। ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई भी यानसेन की जगह ले सकते हैं। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल अंगुली की चोट के कारण पिछले दो मैचों में नहीं खेल पाए थे। उनके इस महत्वपूर्ण मैच में वापसी करने और हमेशा सटीक गेंदबाजी करने वाले हरप्रीत बरार के साथ मजबूत जोड़ी बनाने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: PBKS vs RCB Weather Update: बारिश में धुला आरसीबी और पंजाब का मैच तो किसे होगा फायदा? जानें मौसम का हाल
आरसीबी को कोहली से रहेगी उम्मीद
आरसीबी को भी टूर्नामेंट के अंतिम चरण में कुछ खिलाड़ियों की चोट को लेकर चिंता थी लेकिन वह काफी हद तक दूर हो गई है। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है और टिम डेविड भी चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे, जिससे टीम में अधिक संतुलन आएगा। आरसीबी पिछले कई वर्षों से अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर निर्भर रही है, लेकिन जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ियों के मध्यक्रम में अपनी क्षमता दिखाने के बाद ऐसा लगता है कि यह बदल रहा है। जितेश ने मंगलवार रात को अपने आईपीएल करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली और प्लेऑफ में जाने से पहले उनका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर होगा। टीम के दृष्टिकोण से यह महत्वपूर्ण होगा कि फिल साल्ट पावरप्ले में अपनी सर्वश्रेष्ठ विस्फोटक बल्लेबाजी करें और विराट कोहली उसी तरह बल्लेबाजी करते रहें जैसे वे पूरे सत्र में करते आए हैं।
क्वालिफायर-1 मुकाबले के लिए आरसीबी और पंजाब की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
आरसीबीः फिल सॉल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल/रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।
पंजाबः प्रियांश आर्या, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमातुल्लाह ओमरजई, हरप्रीत बरार, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह।
आइए जानते हैं आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 क्वालिफायर-1 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...
आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-1 मुकाबला कब खेला जाएगा?
आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-1 मुकाबला 29 मई यानी गुरुवार को खेला जाएगा।
आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-1 मुकाबला कहां खेला जाएगा?
आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-1 मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-1 मुकाबला कब शुरू होगा?
आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-1 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 7:00 बजे होगा।
आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-1 मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-1 मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।
आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-1 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-1 मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।