Punjab Kings vs Royal Challengers Bangalore Playing 11 Prediction : पंजाब किंग्स ने सुपरकिंग्स के खिलाफ अपना सबसे अच्छा और सबसे खराब प्रदर्शन किया। उनके गेंदबाज सुपरकिंग्स के सभी बल्लेबाजों पर हावी रहे लेकिन बल्लेबाजी इकाई ने निराश किया। पंजाब किंग्स के लिए मौजूदा सत्र उतार-चढ़ाव भरा रहा।
आत्मविश्वास से भरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम गुरुवार को यहां जब पंजाब किंग्स से भिड़ेगी तो उसकी नजरें इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार चौथी जीत दर्ज करने पर टिकी होंगी। सत्र की बेहद खराब शुरुआत के बाद आरसीबी की टीम ने लगातार तीन जीत के साथ टूर्नामेंट में वापसी की है और शानदार लय में चल रही है। इन जीत से टीम का मनोबल तो बढ़ा ही है, साथ ही वह अंक तालिका में भी सातवें स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
आरसीबी के 11 मैच में आठ अंक हैं और अगर वह अपने बाकी बचे तीनों मैच जीत लेती है तो उसकी प्लेऑफ में जगह बनाने की मामूली उम्मीद जीवंत रहेगी। पंजाब किंग्स की स्थिति भी ऐसी ही है। टीम 11 मैच में आठ अंक के साथ आठवें स्थान पर है। इन दोनों में से हालांकि एक ही टीम 14 अंक के आंकड़े को छू पाएगी। सत्र के पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत और पिछले तीन मुकाबले जीतने के बाद आरसीबी की टीम आत्मविश्वास से भरी है।
विराट-डुप्लेसिस
- फोटो : IPL
विराट-फाफ की फॉर्म बरकरार
दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली शीर्ष पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि कप्तान फाफ डुप्लेसी ने पिछले मैच में उम्दा पारी खेलकर फॉर्म में वापसी की। विल जैक्स ने भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत के दौरान शतक जड़कर प्रभावित किया जबकि कैमरन ग्रीन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गेंद और बल्ले से योगदान देकर अपनी उपयोगिता साबित की।
टीम के गेंदबाज भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत की टी20 विश्व कप टीम में शामिल मोहम्मद सिराज अंतत: लय में लौट आए हैं। यश दयाल और विजयकुमार विशाक ने भी टाइटंस के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया और आरसीबी को उनसे इस लय को जारी रखने की उम्मीद होगी। दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी क्रम के घुटने टेकने के बाद पंजाब किंग्स का आत्मविश्वास कम होगा।
जॉनी बेयरस्टो
- फोटो : IPL/BCCI
बल्लेबाजों ने किया निराश
पंजाब किंग्स ने सुपरकिंग्स के खिलाफ अपना सबसे अच्छा और सबसे खराब प्रदर्शन किया। उनके गेंदबाज सुपरकिंग्स के सभी बल्लेबाजों पर हावी रहे लेकिन बल्लेबाजी इकाई ने निराश किया। पंजाब किंग्स के लिए मौजूदा सत्र उतार-चढ़ाव भरा रहा। टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स और सुपरकिंग्स को उन्हीं के मैदान पर हराकर अपनी क्षमता दिखाई। नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा किया।
हालांकि उन्हें अपने घरेलू मैदान पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने अपने मुख्य घरेलू मैदान मुल्लांपुर में पांच में से सिर्फ एक मैच जीता। आयोजन स्थल में बदलाव का भी टीम को फायदा नहीं मिला और उसे पिछले मैच में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ स्टेडियम में भी हार का सामना करना पड़ा। पंजाब की टीम अपने घरेलू मैदान पर शानदार ढंग से अभियान समाप्त करने की उम्मीद करेगी लेकिन ऐसा करने के लिए टीम को एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा।
आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन का 58वां मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब है पंजाब और आरसीबी के बीच 58वां मुकाबला?
पंजाब और आरसीबी के बीच आईपीएल 2024 का 58वां मुकाबला नौ मई यानी गुरुवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा पंजाब और आरसीबी के बीच 58वां मैच?
पंजाब और आरसीबी के बीच लीग का 58वां मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा पंजाब और आरसीबी के बीच मैच?
पंजाब और आरसीबी के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 07:00 बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।