फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ टेस्ट: अर्जुन तेंदुलकर पर जमी थी सबकी नजरें, दोहरा शतक जड़ गया यह अंजान क्रिकेटर

Wed, 25 Jul 2018 12:35 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
pavan shah
विज्ञापन

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे चार दिवसीय टेस्ट में पवन शाह ने दोहरा शतक जड़ दिया है। मैच के पहले दिन पवन 177 रन बनाकर वापस लौटे। दूसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद पवन ने शानदार चौका लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया।

विज्ञापन


पवन शाह ने मैच में 269 गेंदों का सामना करते हुए 20 चौकों की मदद से अपने 200 रन पूरे किए। इसी के साथ पवन यूथ टेस्ट में भारत की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ पेशावर में तन्मय श्रीवास्तव ने 220 रन की पारी खेली थी।

पहले दिन अथर्वा ताएदे (नाबाद 177)) पवन शाह (नाबाद 177) के शानदार शतकों की मदद से भारतीय अंडर-19 टीम ने दूसरे यूथ टेस्ट में चार विकेट पर 428 रन का विशाल स्कोर बनाया था। महिंद्रा राजपक्षे इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय अंडर-19 टीम ने 40 के स्कोर पर कप्तान अनुज रावत (11) का विकेट गंवा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद ताएदे और शाह के बीच दूसरे विकेट के लिए 263 रन की साझेदारी हुई। ताएदे ने 172 गेंदों पर 20 चौके और तीन छक्के लगाए। वह कुल 303 के स्कोर पर आउट हुए। स्टंप्स के समय शाह 227 गेंदों पर 19 चौके और नेहाल वाधेरा पांच रन बनाकर क्रीज पर खड़े हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें