फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया इन दो युवा खिलाड़ियों की वजह से हुई और भी खतरनाकः एडम्स

Tue, 20 Feb 2018 08:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पॉल एडम्स - फोटो : File
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व चाइनामैन बॉलर पॉल एडम्स ने टीम इंडिया की स्पिन जोड़ी युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि इन दोनों ने वन-डे सीरीज में कमाल की गेंदबाजी की और 33 विकेट अपने नाम किए, जो इस बात की गवाही देता है कि यह दोनों कितने शानदार गेंदबाज हैं।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि टीम इंडिया का संतुलन शानदार है इसलिए वह अपनी टीम में 2 स्पिनर को एक साथ शामिल कर पा रहे हैं। इन दोनों के दम पर ही मेहमान टीम द. अफ्रीका में 26 साल बाद कोई सीरीज जीतने में कामयाब रही। बता दें कि टीम इंडिया ने प्रोटियाज को वन-डे सीरीज में 5-1 के अंतर से शिकस्त दी थी। 

एडम्स ने कहा कि इस समय जो दुनियाभर में क्रिकेट खेली जा रही है, उन सभी में बल्लेबाजों का बोल-बाला है। ऐसे में भारत अपनी टीम में दो स्पिनरों को जगह देने में कायमाब रहा है तो यह बहुत ही कमाल की बात है। उन्होंने कहा कि कुलदीप और चहल दोनों रिस्ट स्पिनर हैं, लेकिन जो सबसे खास बात है वह यह है कि ये दोनों बॉल को बेट्समैन की पहुंच से दूर निकालने में कामयाब रहते हैं। यह कला इन दोनों को और भी घातक बनाती है। 
विज्ञापन


एडम्स ने कहा, 'भारतीय टीम दोनों को साथ खिलाने को उत्सुक है और उनका टीम संतुलन इसकी इजाजत भी देता है। कलाई के दो स्पिनर को तो छोड़िये अंतिम 11 में बहुत सारी टीमें दो स्पिनरों को भी मौका नहीं दे सकती।' 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें