पीठ में तनाव से जूझते कमिंस
कमिंस का टीम में न होना ऑस्ट्रेलिया के लिए झटका हो सकता है। हाल ही में किए गए स्कैन में उनकी पीठ के निचले हिस्सों में हड्डियों में तनाव पाया गया है। हालांकि, इसे स्ट्रेस फ्रैक्चर नहीं बताया गया है। यह चोट चिंताजनक है क्योंकि उनका वनडे और टी20 में शारीरिक भार पहले ही काफी बढ़ चुका था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही उन्हें वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से आराम दिया था। लेकिन पिछले टेस्ट दौरे के बाद उनकी पीठ में दर्द बना रहा और अब उसकी गंभीरता सामने आई है।
एशेज की तैयारी में चिंता
एशेज सीरीज की शुरुआत 21 नवंबर, 2025 को पर्थ से होनी है। चयन समिति प्रमुख जॉर्ज बेली ने कहा कि बोर्ड कमिंस की तैयारी को लेकर आशावादी हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं कि वह पहले टेस्ट तक वापसी कर पाएंगे या नहीं।
कप्तानी और गेंदबाजी की जिम्मेदारी किसके कंधों पर?
कमिंस की गैरमौजूदगी में भारत में सीमित ओवरों की कप्तानी मिचेल मार्श के हाथों में रहने की संभावना है। वहीं, तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व बेन ड्वारशुइस, जोश हेजलवुड और शॉन एबॉट कर सकते हैं। इन खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी होगी कि वे भारत और न्यूजीलैंड जैसे मजबूत विरोधियों के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की लय बनाए रखें। मिचेल स्टार्क ने मंगलवार को टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लिया, लेकिन वह भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेल सकते हैं।
भारत के लिए रणनीतिक फायदे
कमिंस की अनुपस्थिति भारत के लिए बड़ा फायदा साबित हो सकती है, क्योंकि इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करते दिखेंगे। एक प्रमुख तेज गेंदबाज न होने से भारतीय बल्लेबाजों के मनोबल को बढ़ावा मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि एशेज से पहले ऑस्ट्रेलिया कमिंस को किसी भी तरह का जोखिम नहीं देना चाहता और यही वजह है कि उन्हें भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर रखा गया है।
ऑस्ट्रेलिया का न्यूजीलैंड दौरा, 2025
| तारीख |
मैच |
स्थान |
समय (भारतीय समय) |
| 01 अक्तूबर |
पहला T20I |
माउंट मंगानुई |
सुबह 11:45 बजे |
| 03 अक्तूबर |
दूसरा T20I |
माउंट मंगानुई |
सुबह 11:45 बजे |
| 04 अक्तूबर |
तीसरा T20I |
माउंट मंगानुई |
सुबह 11:45 बजे |
भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा, 2025
| तारीख |
मैच |
स्थान |
समय (भारतीय समय) |
| 19 अक्तूबर |
पहला वनडे |
पर्थ |
सुबह 9:00 बजे |
| 23 अक्तूबर |
दूसरा वनडे |
एडिलेड |
सुबह 9:00 बजे |
| 25 अक्तूबर |
तीसरा वनडे |
सिडनी |
सुबह 9:00 बजे |
| 29 अक्तूबर |
पहला T20I |
कैनबरा |
दोपहर 1:45 बजे |
| 31 अक्तूबर |
दूसरा T20I |
मेलबर्न |
दोपहर 1:45 बजे |
| 02 नवंबर |
तीसरा T20I |
होबार्ट |
दोपहर 1:45 बजे |
| 06 नवंबर |
चौथा T20I |
गोल्ड कोस्ट |
दोपहर 1:45 बजे |
| 08 नवंबर |
पाँचवाँ T20I |
ब्रिस्बेन |
दोपहर 1:45 बजे |