फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्थिव पटेल की ऋषभ पंत को सलाह, कहा- सुझावों से दूर रहकर करो खेल पर फोकस

Thu, 02 Jan 2020 08:21 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पंत और पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को सलाह दी है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि पंत लोगों के सुझावों से दूर रहकर खेल पर अपना फोकस करें।
विज्ञापन

2 of 6
ऋषभ पंत - फोटो : social media
पटेल ने कहा, 'आज के युवाओं को बड़े खिलाड़ियों के साथ खेलने और ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिलता है। लेकिन जब आप खराब फार्म में होते हैं तो सभी ओर से सलाह मिलने लगती है। इनसे परे रहकर अपने खेल पर फोकस करना जरूरी है।'
 
विज्ञापन

3 of 6
पार्थिव पटेल
17 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले पटेल ने कहा, 'भारत के लिए खेलते समय काफी दबाव होता है। अलग अलग हालात में हर खिलाड़ी पर दबाव होता है। ऐसे दबाव के हालात में ही आपका हुनर निखरता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में वह अच्छा खेला। वह मैदान पर भी पूरा मजा लेता है। ऐसे दबाव के हालात से निकलकर वह बेहतर खिलाड़ी बनेगा।'

4 of 6
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर
वहीं, पंत की विकेटकीपिंग तकनीक के बारे में उन्होंने कहा, 'टीम इंडिया के लिए आप खेल रहे हैं तो आप में कुछ तो होगा। उसने इंग्लैंड जैसी कठिन जगह पर टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया जहां गेंद बहुत स्विंग लेती है। वह युवा खिलाड़ी है और एक दो पारियों में उसका आत्मविश्वास लौट आएगा।'
विज्ञापन

5 of 6
ऋद्धिमान साहा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर के बारे में पूछने पर उन्होंने ऋद्धिमान साहा का नाम लिया। उन्होंने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं है। वह जिस तरह से कैच लपकता है और मैदान पर ऊर्जा लेकर आता है, इसमें कोई शक नहीं कि वह दुनिया का नंबर एक विकेटकीपर है। उसे पता है कि उसके लिए क्या अच्छा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर
बता दें कि 17 साल 135 दिन की उम्र में पार्थिव पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। उस समय पार्थिव टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के विकेटकीपर बने थे। मालूम हो कि महेंद्र सिंह धोनी के वारिस कहे जा रहे 22 वर्ष के पंत को लगातार नाकामी के कारण आलोचना झेलनी पड़ रही थी। हालांकि, पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें