उन्होंने कहा, 'क्रिकेटिया तर्कों को एकतरफ रखकर मैं इस टेस्ट मैच में जीत के लिए भारत का समर्थन करूंगा। मुझे लगता है कि भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में मोहम्मद शमी की भूमिका अहम होगी। उसने वास्तव में सभी परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया है। ' भारत के दो अन्य पूर्व क्रिकेटरों इरफान पठान और अजित अगरकर तथा न्यूजीलैंड के स्कॉट स्टायरिस ने हालांकि कीवी टीम को जीत का दावेदार बताया।
न्यूजीलैंड की टीम काफी मजबूत
पठान ने कहा, 'डब्ल्यूटीसी फाइनल अब तक का सबसे बड़ा टेस्ट मैच है। मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड 55-45 से फायदे की स्थिति में रहेगा। इसके साथ ही मुझे लगता है कि केन विलियमसन सर्वाधिक रन बनाएगा जबकि ट्रेंट बोल्ट या शमी में से कोई सर्वाधिक विकेट लेगा।' अगरकर ने कहा, 'यह कहना मुश्किल है कि मैच कौन जीतेगा लेकिन न्यूजीलैंड इस मैच में दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा। जहां तक सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज की बात है तो मैं विराट कोहली का नाम लूंगा। ' स्टायरिस ने भविष्यवाणी की कि इंग्लैंड के खिलाफ हाल में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले डेवोन कॉन्वे और बोल्ट के दम पर न्यूजीलैंड यह मैच छह विकेट से जीत सकता है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड यह मैच छह विकेट से जीतेगा। डेवोन कॉन्वे सर्वाधिक रन बनाएगा और बोल्ट सर्वाधिक विकेट हासिल करने में सफल रहेगा। '