फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के लिए खुशखबरी, अमेरिका के बाद अब इन दो देशों को भी मिला वन-डे क्रिकेट का दर्जा

Sat, 27 Apr 2019 07:12 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

नामीबिया और पापुआ न्यू गिनी की क्रिकेट टीमों ने अपना वन-डे क्रिकेट का दर्जा हासिल कर लिया है। नामीबिया ने आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग डिविजन-2 टूर्नामेंट में हांगकांग और पापुआ न्यू गिनी ने ओमान को हराकर वन-डे क्रिकेट का दर्जा हासिल किया है। नामीबिया 2003 विश्व कप के बाद से पहली बार वन-डे क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलेगा। 

विज्ञापन


नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जेपी कोट्जे के 148 स्टीफन बार्ड के 122 के शतकों की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में तीन विकेट पर 396 रन का मजबूत स्कोर बनाया और फिर हांगकांग को 245 रन पर ऑलआउट कर 151 रन मैच जीत लिया। वहीं, एक अन्य मुकाबले में पापुआ न्यू गिनी ने ओमान को हरा दिया। 

पापुआ न्यू गिनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 221 रन का स्कोर बनाया और फिर ओमान को 76 रन पर ढेर कर 145 रन से मैच जीत लिया। इन दोनों देशों ने साथ ही आईसीसी वर्ल्ड कप डिवीजन 2 में भी स्थान बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें